Wednesday, February 11

Women ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला वनडे में सबसे कम उम्र और सबसे तेज 5,000 रन पूरे करते हुए इतिहास रच दिया है। वहीं उन्होंने यह कारनामा महिला विश्व कप 2025 के 13वें मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ किया है। इस मैच में उन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 66 गेंदों में 80 रन की तेज पारी खेली थी। लेकिन इस मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस बीच आइए सबसे तेज 5,000 वनडे रन बनाने वाली महिला बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. स्मृति मंधाना :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने केवल 112 पारियों में 5,000 रन का आंकड़ा छू लिया है। वहीं इस आंकड़े को छूने वाली वह 5वीं महिला खिलाड़ी भी बनी हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2013 में अपना वनडे डेब्यू किया था।

Smriti Mandhana
Smriti Mandhana

तब से लेकर अभी तक उन्होंने 47.37 की बल्लेबाजी औसत से 5,222 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 13 शतक और 33 अर्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा वह न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के साथ वनडे में दूसरी सर्वाधिक शतक जड़ने वाली खिलाड़ी हैं। वहीं इस सूची में शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग (15) का नाम आता है।

2. स्टेफनी टेलर :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्टेफनी टेलर का नाम आता है। उन्होंने साल 2021 में अपनी 129वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके अलावा उन्होंने अभी तक वनडे में 170 मैचों में खेलते हुए 42.25 की बल्लेबाजी औसत से 5,873 रन बनाए हैं।

Stafanie Taylor
Stafanie Taylor

इस बीच उनके बल्ले से 7 शतक और 41 अर्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा वह इस फॉर्मेट के इतिहास में चौथी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी भी हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 22.22 की गेंदबाजी औसत के साथ 155 विकेट भी लिए हैं।

3. सूजी बेट्स :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की सूजी बेट्स का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने 136 पारियों में खेलते हुए 5,000 रन का आंकड़ा छुआ था। वहीं इस दौरान उन्होंने अभी तक कुल 174 वनडे मैचों में खेलते हुए 39.23 की बल्लेबाजी औसत से 5,925 रन बनाए हैं।

Suzie Bates
Suzie Bates

इसके अलावा इस फॉर्मेट में उनसे ज्यादा रन केवल भारत की मिताली राज (7,805) और इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स (5,992) के नाम पर ही हैं। जबकि अपने वनडे करियर में उन्होंने 13 शतक लगाए हैं। वहीं इस फॉर्मेट में उनके नाम 37 अर्धशतक भी शामिल हैं।

4. मिताली राज :-

इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी 156 पारियों में खेलते हुए 5,000 वनडे रन पूरे किए थे। वहीं इस बीच उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में 32 मैचों की 211 पारियों में खेलते हुए 50.68 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 7,805 रन बनाए थे।

Mithali Raj
Mithali Raj

इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 64 अर्धशतक भी आए थे। जबकि इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 125 रन का रहा था। इसके अलावा वह महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज भी हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version