Thursday, February 12

वीमेंस वर्ल्ड कप का कारवां अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। धीरे-धीरे अब लीग स्टेज का सफर अंतिम पड़ाव की तरफ जा रहा है। जहाँ सभी टीमों के लिए हर मैच ज़रूरी है, बल्कि उसमें नेट रन रेट के मायने भी बढ़ जाते हैं। एक बड़ी हार और नॉकआउट में पहुँचने का सपना टूट सकता है। फैंस सबकॉंटिनेंट में हो रहे इस टूर्नामेंट का भरपूर आनंद ले रहे हैं।

इस मल्टीनेशनल इवेंट का एक और बड़ा मुकाबला होने जा रहा है, जो कि मेज़बान देश भारत और टूर्नामेंट की दूसरी सबसे सफल टीम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा।

इंडिया और इंग्लैंड वीमेंस के बीच मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। 19 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस मैच में किस तरह की पिच देखने को मिल सकती है।

कैसी रहने वाली है होल्कर क्रिकेट स्टेडियम की पिच

Holkar Cricket Stadium Indore Pitch Report
Holkar Cricket Stadium Indore Pitch Report

इंडिया और इंग्लैंड वीमेंस के बीच मुकाबला इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर यहां की पिच के बारे में बात करें, तो यह दुनिया की सबसे बेहतरीन पिच में से हैं। जहाँ पर गेंद बल्ले पर अच्छे से जाती है और बल्लेबाज़ उसका फायदा उठाते हुए आसानी से बड़े शॉट्स लगाने में सफल होते हैं।

यहाँ की स्क्वायर बाउंड्री भी छोटी हैं, जिसके चलते बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। दूसरी पारी में भी शुरुआती पावरप्ले को छोड़ दिया जाए, जहाँ तेज़ गेंदबाज़ों को स्विंग मिलती है, उसके बाद यह पिच बल्लेबाज़ों के लिए फायदेमंद रहती है।

कैसा रहने वाला है आज यहां मौसम

इंडिया और इंग्लैंड वीमेंस के बीच मैच के दौरान मौसम काफी अच्छा रहने वाला है। अगर दिन के समय तापमान देखा जाए, तो वह 29 डिग्री तक जा सकता है, जबकि शाम को 19 डिग्री तक रह सकता है। वहीं अगर उमस की बात की जाए, तो वह ठीक-ठाक रहने वाली है, जो कि लगभग 50 प्रतिशत रह सकती है। जबकि, इस मैच में बारिश के चांस न के बराबर ही हैं, जो कि लगभग 6 फ़ीसदी हैं।

क्या कहते हैं इस ग्राउंड पर आंकड़े?

India Vs England Women
India Vs England Women

इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में अब तक वीमेंस क्रिकेट में सिर्फ 1 मुकाबला खेला गया है, जिसमें टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है।

वहीं अगर इस मैदान पर औसत स्कोर की बात की जाए, तो वीमेंस क्रिकेट में यह (281.5) है। वहीं हाईएस्ट स्कोर की बात करें, तो वह ऑस्ट्रेलिया वीमेंस (326/10 बनाम न्यूज़ीलैंड) ने बनाया था। इस मैदान पर लोवेस्ट स्कोर श्रीलंका वीमेंस के नाम है (237/10), जो उन्होंने इसी साल वर्ल्ड कप में बनाया था।

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन

इंडिया वीमेंस ने अब तक इंदौर के होल्कर स्टेडियम में एक भी मैच नहीं खेला है। यही हाल इंग्लैंड का भी है। उन्होंने भी अब तक यहाँ पर कोई मुकाबला नहीं खेला है। यहीं नहीं, वीमेंस वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले कोई मुकाबला नहीं खेला गया था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version