Wednesday, June 10

इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू होने वाला है। दोनों टीमों के बीच व्हाइट बॉल सीरीज खेली जाएगी, जिसमें 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस मैच में किस तरह की पिच देखने को मिल सकती है।

ऑप्टस स्टेडियम में आंकड़े

Optus Cricket Stadium Pitch Report
Optus Cricket Stadium Pitch Report

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमें जीत दर्ज करना चाहेंगी ताकि सीरीज में बढ़त बना सकें। इस मैदान पर अगर पिच रिपोर्ट की बात करें, तो यहाँ पर तेज गेंदबाजों को अच्छी-खासी मदद मिलती है, जिसके चलते बल्लेबाजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

इस ग्राउंड पर तेज गेंदबाज हर समय खेल में बने रहते हैं। गेंद पुरानी होने के बाद भी काफी स्विंग और सीम देखने को मिलती है, जिसके चलते बल्लेबाज कभी सेटल नहीं हो पाते हैं और बड़े शॉट्स लगाने में मुश्किलात का सामना करना पड़ता है। तेज गेंदबाज यहाँ पर हावी रहते हैं और बैट्समैन को खासी दिक्कत आती है, जिसके चलते यहाँ पर लो-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं।

कैसा रहने वाला है आज यहाँ मौसम

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के मैच में मौसम अच्छा रहने वाला है, क्योंकि इस दिन टेम्परेचर भी ज़्यादा नहीं रहने वाला है। अगर तापमान की बात करें, तो सुबह 18 डिग्री तक जा सकता है, जबकि शाम को 9 डिग्री तक लुढ़क सकता है। वहीं ह्यूमिडिटी की बात की जाए, तो वो काफ़ी ज़्यादा रहने वाली है — यह 75% तक रह सकती है। जबकि, इस मुकाबले में बारिश के भी अनुमान हैं, जो कि 45% तक हैं।

क्या कहते हैं इस ग्राउंड पर आंकड़े?

पर्थ के ऑप्टस क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक वनडे के सिर्फ 3 मुकाबले खेले गए हैं। पर्थ में पहले वाका क्रिकेट ग्राउंड पर मैच खेले जाते थे, लेकिन यह स्टेडियम साल 2018 में नया बना था, जिसके बाद से यहीं पर मैच खेले जाते हैं।

इस ग्राउंड पर अब तक सिर्फ 3 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें 2 बार चेज़ करने वाली टीम ने मैच जीता है और 1 बार टोटल डिफेंड करने वाली टीम जीतने में सफल हुई है।

वहीं अगर इस ग्राउंड पर हाईएस्ट स्कोर की बात करें, तो वो इंग्लैंड (259 बनाम ऑस्ट्रेलिया) ने साल 2018 में बनाया था। जबकि लोवेस्ट स्कोर ऑस्ट्रेलिया (140 बनाम पाकिस्तान) के नाम है, जो उन्होंने साल 2024 में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 259/10
लोवेस्ट स्कोर 140/10

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ के ऑप्टस क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक 3 मुकाबले खेले हैं और हर मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें एक भी मैच में जीत नहीं मिली है।

इंडिया ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में अब तक कोई भी मैच नहीं खेला है। यह उनका पहला मैच होगा। हालाँकि इसके पहले वो दो टेस्ट मैच खेल चुकी हैं, जिसमें एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है।

AUSTRALIA
Total Match 3
Won 0
Lost 3
No Result 0
Tied
INDIA
Total Match 0

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version