भले ही क्रिकेट का जनक इंग्लैंड हो, लेकिन वहां पर लंबे समय से यह प्रथा चलती आ रही है कि दूसरे देशों के खिलाड़ियों को भी प्राथमिकता मिलती है। फिर चाहे वह केविन पीटरसन हो, या इयान मॉर्गन, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर—यह सूची बहुत लंबी है। इससे न केवल उन खिलाड़ियों को फायदा होता है, बल्कि इंग्लिश टीम के लिए भी यह फायदे का सौदा होता है।
इन सभी खिलाड़ियों ने इंग्लैंड को विश्व क्रिकेट में एक अलग पहचान दिलाने में मदद की है और अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है, वह है स्कॉट करी का। स्कॉटलैंड में जन्मे इस खिलाड़ी को इंग्लैंड का मेडन कॉलअप मिल गया है। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं स्कॉट करी?
स्कॉट करी का व्यक्तिगत जीवन (Scott Currie Personal Life)

स्कॉट करी का जन्म 2 मई 2001 को डोरसेट काउंटी के पूल में हुआ था, जो कि दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड में पड़ती है। वह एक दाएं हाथ के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं जो अंत के ओवरों में बड़ी हिट लगाने के लिए जाने जाते हैं।
Also Read: “छोटे सपनों से बड़े मुकाम तक” आयुष म्हात्रे के सफलता की कहानी
उनका स्कॉटलैंड से लेकर इंग्लैंड तक खेलने का सफर उनके इस खेल के प्रति प्यार और समर्पण को दिखाता है। स्कॉट, स्कॉटलैंड के तेज गेंदबाज ब्रैडली करी के भाई हैं।
सब्स्टीट्यूट फील्डर होने के चलते नहीं मिली स्कॉटलैंड टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह
स्कॉट करी को इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ मैच के लिए सब्स्टीट्यूट फील्डर के रूप में ऐलान किया हैं जिसके चलते उन्हें स्कॉटलैंड की टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिल पाई हैं।
स्कॉट करी की व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम: स्कॉट करी
जन्म तिथि: 2 मई 2001 (उम्र: 24)
जन्म स्थान: पूल, डोरसेट, (इंग्लैंड)
स्कॉट का जन्म इंग्लैंड में हुआ था, लेकिन उनके पिता के पास स्कॉटलैंड की नागरिकता है, जिस कारण से वह वहां पर भी खेलने के लिए योग्य थे। अपनी ऑलराउंड क्षमता उन्होंने कम उम्र में ही दिखानी शुरू कर दी थी, जिसके चलते उन्हें इंग्लैंड की अंडर 19 टीम में जगह दी गई थी।
डोमेस्टिक के बेस्ट बॉलर में थे स्कॉट करी
हालांकि इसके बाद उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, यही कारण है कि उन्होंने अपने पिता के देश से खेलने का निर्णय लिया। घरेलू क्रिकेट में इस गेंदबाज का प्रदर्शन अच्छा था। साल 2024 के टी20 ब्लास्ट में इस तेज गेंदबाज ने अपनी स्पीड और वेरिएशन से सभी बल्लेबाजों को चकमा दिया।
कोई भी बल्लेबाज उन्हें खेलने में सफल नहीं हो रहा था, जिसके चलते उन्हें साल 2024 में स्कॉटलैंड की तरफ से खेलने का मौका मिला। 2020-24 तक वह इंग्लिश डोमेस्टिक क्रिकेट में सबसे कम एवरेज से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर थे।
स्कॉटलैंड के लिए प्रदर्शन नहीं रहा खास
करी ने स्कॉटलैंड के लिए 3 वनडे मैच खेले, जिसमें 28.66 की औसत से 3 विकेट लिए। उनका यह प्रदर्शन कुछ खास नहीं था, जिसके चलते उन्हें आगे मौका नहीं दिया गया। हालांकि वह घरेलू क्रिकेट और द हंड्रेड में प्रदर्शन कर रहे थे।
इंग्लैंड की डेथ बोलिंग का हल बन सकते हैं स्कॉट करी
कहते हैं न कि “कारण करते रहो और फल की चिंता न करो”, वही स्कॉट ने जारी रखा। अब उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इंग्लैंड टीम में मेडन कॉलअप मिला। उन्हें तेज गेंदबाज शाकिब महमूद के चोटिल होने की वजह से टीम में मौका दिया गया है।
Also Read: साईराज पाटिल बायोग्राफी: उम्र, करियर, इंस्टाग्राम और नेटवर्थ
स्कॉट करी लंबी कदकाठी के गेंदबाज हैं, जो कि गुड लेंथ से भी अच्छी बाउंस जनरेट कर लेते हैं और उनकी स्लोवर बॉल काफी शानदार होती है। डेथ ओवरों में उनका इकॉनमी और विकेट लेने की क्षमता इंग्लिश टीम जरूर आजमाना चाहेगी, क्योंकि काफी समय से वे इस क्षेत्र में संघर्ष कर रहे हैं।
इंग्लैंड टीम का कॉलअप मिलना खास पल
करी ने इंग्लिश टीम में कॉलअप मिलने के बाद कहा, “मैं इस भरोसे नहीं रह सकता था कि कभी इंग्लैंड की टीम में खेलने का मौका मिलेगा। इसलिए स्कॉटलैंड से खेलने का फैसला किया था। वहां पर काफी अनुभव है। मुझे साफ तौर पर लगता है कि आप दोनों में से किसी एक को चुन सकते हैं, और अगर कभी इंग्लैंड के लिए खेलने का मौका मिला तो यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान होगा।
स्कॉटलैंड से लेकर इंग्लैंड का सफर
लेकिन निश्चित रूप से, उन तीन मैचों में स्कॉटलैंड का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गौरव का पल था। जो मैंने अपने भाई ब्रैड करी के साथ मैदान पर उतरकर किया, यह जानना कि मेरे बूढ़े पिता और उनके परिवार के लिए इसका क्या मतलब है, कुछ ऐसा है जो हमेशा मेरे चेहरे पर मुस्कान लाता है।”
स्कॉट करी का करियर (Scott Currie Carrier)
स्कॉट करी ने स्कॉटलैंड के लिए 3 मैच खेले हैं, जिसमें 28.66 की औसत से 3 विकेट लिए हैं। वहीं 16 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 41, 29 लिस्ट ए मैचों में 48 और 66 टी20 मैचों में 91 विकेट लिए हैं।
स्कॉट करी की नेटवर्थ (Scott Currie Networth)
स्कॉट करी की नेटवर्थ को लेकर पक्की जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन वह काउंटी में हैम्पशायर की तरफ से खेलने के साथ-साथ द हंड्रेड में भी खेलते हैं और उनकी मैच फीस तथा सैलरी से ही मुख्य कमाई है। खबरों की मानें तो उनकी कुल संपत्ति लगभग 83 लाख से 1.6 करोड़ के आसपास हो सकती है।







