Wednesday, February 11

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच दूसरे टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस बीच यह एजबेस्टन टेस्ट रोमांचक मोड़ पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस समय भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है। वहीं इस मैच में इंग्लैंड की पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम को 180 रनों की बढ़त हासिल हुई थी।

इसके अलावा दूसरी पारी में मेहमान टीम ने पहला विकेट जल्दी गंवा दिया। लेकिन इसके बाद भारतीय अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल और करुणा नायर ने अपनी टीम का कोई विकेट नहीं गिरने दिया। इसके अलावा खेल के चौथे दिन बारिश दस्तक दे सकती है। क्यूंकि मौसम पूर्वानुमान इसका दावा कर रहा है।

भारत की जीत में बाधा बनेगी बारिश :-

इस समय भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। वहीं अब इस मैच के तीन दिन समाप्त हो चुके हैं। इसके अलावा तीसरे दिन के स्टंप्स के ठीक बाद बर्मिंघम में बारिश ने दस्तक दे दी। इसके बाद अब मैच के चौथे दिन भी वर्षा की संभावना जताई जा रही है।

Indian cricket team
Indian cricket team

इसके अलावा यहां मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार 5 जुलाई को घने बादल छाए रहेंगे। जबकि इंग्लैंड के समयानुसार सुबह के समय हल्की-हल्की बारिश हो सकती है। तभी तो अब ऐसे में मैच के बीच खलल पड़ सकती है। इसके चलते हुए इंग्लैंड की टीम को काफी फायदा पहुंचेगा। क्यूंकि टीम इंडिया की जीत की राहें थोड़ी मुश्किल हो जाएगी।

कुछ ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल :-

इस बीच बर्मिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ का जलवा देखने को मिला। इस दिन पहले सेशन में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने दो गेंदों में जो रूट और बेन स्टोक्स का विकेट चटकाकर मेजबान टीम को करारा झटका दिया था। लेकिन इसके बाद ब्रूक और स्मिथ ने छठे विकेट के लिए 303 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की।

Mohammad Siraj
Mohammad Siraj

इसमें हैरी ब्रूक ने 234 गेंदों का सामना करके 158 रन बनाए। उनकी इस पारी में 17 चौके व एक छक्का भी आया। जबकि अन्य बल्लेबाज जेमी स्मिथ 207 गेंदों पर 184 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं इस विकेटकीपर बैटर ने अपनी पारी में 21 चौके व 4 छक्के भी लगाए। इन दोनों की पारियों के चलते हुए इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 407 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं पहली पारी में 587 रनों के स्कोर के आधार पर भारत को 180 रनों की बढ़त मिल गई।

केएल राहुल और करुण नायर क्रीज पर है मौजूद :-

Indian cricket team
Indian cricket team

अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने अपना पहला विकेट यशस्वी जायसवाल के रूप में जाबली ही गंवा दिया। यह युवा बल्लेबाज 22 गेंदों पर 28 रन बनाकर जॉश टंग की गेंद पर आउट हुआ। उस समय भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट पर 51 रन था। इस समय फिलहाल क्रीज पर केएल राहुल और करुण नायर टिके हुए हैं। केएल ने 38 बॉल का सामना करके 28 रन बनाए हैं। जबकि करुण 18 गेंदों पर 7 रन बनाकर नाबाद हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version