Wednesday, February 11

INDW vs ENGW: भारतीय वीमेंस क्रिकेट टीम और इंग्लैंड वीमेंस क्रिकेट टीम के बीच बीते 4 जुलाई को तीसरा टी20 मुकाबला खेला गया था। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच द ओवल में आयोजित किया गया था। वहीं इस मैच को इंग्लैंड की टीम पांच रनों से जीतकर अपने नाम कर लिया है।

इन दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मैच रोमांच से भरपूर रहा था। क्यूंकि इस मैच में विजेता टीम का फैसला आखिरी गेंद पर जाकर हुआ। इसके चलते हुए अब पांच मैचों की सीरीज में इंग्लिश टीम ने पहली जीत दर्ज कर ली है। इसके चलते हुए वह इस श्रृंखला में अभी भी बना हुआ है। इस सबका श्रेय इंग्लैंड की खिलाड़ी लॉरेन बेल को जाता है।

इंग्लैंड टीम ने भारत को दी शिकस्त :-

England women cricket team
England women cricket team

इस बीच अगर मैच के पूरे स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो इंग्लैंड की कैप्टन टेमी बेमॉन्ट ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने आई मेजबान टीम ने अपने निर्धारित 20 ओर में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

England women cricket team
England women cricket team

इस मैच में इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज सोफी डंकली ने 53 गेंदों पर 75 रन बनाए। उनकी पारी में हमें 7 चौके व एक छक्का भी देखने को मिला। जबकि टीम की दूसरी ओपनर डैनी वायट हॉज ने 42 गेंदों का सामना करके 66 रन बनाए। इसके अलावा अगर भारत की गेंदबाजी पर नजर डालें तो अरुंधति रेड्डी और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट लिए। इसके बाद इन 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना पाई।

स्मृति मंधाना की पारी गई बेकार :-

इंग्लैंड की टीम के खिलाफ तीसरे टी20 में स्मृति मंधाना के बल्ले से एक और बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान लेफ्ट हैंड बैटर ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके भी लगाए।

Smriti Mandhana
image source via getty images

जबकि भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने भी 25 बॉल पर 47 रनों का योगदान दिया। इसके बाद इस मैच के आखिरी ओवर में भारतीय वुमेन टीम को जीत के लिए 12 रन बनाने थे। लेकिन इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल ने 20वें ओवर में केवल 6 ही रन दिए। इस मैच में भारत की बल्लेबाज अमनजोत कौर 7 गेंदों पर 4 रन बनाकर नाबाद रहीं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version