Tuesday, March 17

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हाल इस समय काफी बुरा हो चुका है। क्यूंकि अभी हाल जी में पाकिस्तान टीम को बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है। इसके चलते हुए अब प्सकिअटन की टीम की हर तरफ जमकर आलोचना हो रही है। इसके बाद अब पाकिस्तान टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अपनी टीम और बोर्ड की जमकर क्लास लगा रहे हैं। वहीं अब इस टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी अपनी टीम के सेलेक्टर्स को जमकर लताड़ लगाई है।

पाकिस्तान टीम के सेलेक्शन कमेटी पर भड़के अफरीदी :-

पाकिस्तान टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने अपनी टीम के सेलेक्शन कमेटी की जमकर क्लास लगाई है। इस बीच उन्होंने कहा है कि इस समय सर्जरी के नाम पर कई बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। क्यूंकि अब सीनियर खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया जा रहा है। वहीं उनकी जगह पर कई नए खिलाड़ियों को टीम में मौका मिल रहा है। इन खिलाड़ियों के पास अभी फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने का ज्यादा अनुभव भी नहीं है।

shahid afridi vs mohsin naqvi
shahid afridi vs mohsin naqvi

इसके अलावा शाहिद अफरीदी ने अब अपने दामाद शाहीन अफरीदी को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि इस समय पाकिस्तानी सेलेक्टर्स को यह भी पता नहीं है कि किस फॉर्मेट में किसे कप्तान बनाया जाना चाहिए। इसके अलावा अभी हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी शाहिद अफरीदी ने शाहीन की आलोचना की थी। तब उन्होंने अपने दामाद को टीम से बाहर करने की बात कही थी। वहीं अब उन्होंने अपने दामाद शाहीन को वनडे टीम के कप्तान बनाए जाने पर सवाल खड़ा कर दिया है।

सेलेक्शन कमेटी पर जमकर बरसे शाहिद अफरीदी :-

pakistan cricket team
pakistan cricket team

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन पर कहा है कि, “आपने अपनी टीम का T20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन देखा था और अब इसके बाद हम बांग्लादेश के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज हार गए हैं। इस समय मेरे हिसाब से हमारी सेलेक्शन कमेटी आलोचना की हकदार है। क्यूंकि इस कमेटी में मौजूद सभी सदस्यों ने काफी क्रिकेट खेला है। लेकिन इसके बावजूद इन सबको यह माहि पता है कि किसे किस फॉर्मेट में कप्तान बनाया जाना चाहिए।”

सीनियर खिलाड़ियों को टीम से बाहर करना गलत :-

Pakistan cricket team
Pakistan cricket team

बांग्लादेश टीम के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बाद शाहिद अफरीदी ने आगे कहा है कि, “सर्जरी के नाम पर आप बार-बार फैसले लेते रहे हो। इसके चलते हुए अब आप सभी सीनियर खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं दे रहे हो, जो असल में टीम में जगह पाने के हकदार हैं। इस बीच भले ही उनका टी20 प्रदर्शन खास नहीं रहा है। लेकिन उनका वनडे रिकॉर्ड शानदार रहा है। वहीं इस समय आप सर्जरी के नाम पर अनुभवी खिलाड़ियों को उनके शानदार वनडे प्रदर्शन के बावजूद टीम से बाहर कर रहे हो।

अनुभवहीन युवा खिलाड़ी को टीम में देखकर गुस्सा हैं अफरीदी :-

इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि, “उनकी जगह आप ऐसे युवा प्लेयर्स और युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर रहे हैं, जिन्होंने मुश्किल से कुछ ही फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं। वहीं इस समय आपके घरेलू क्रिकेट का स्तर भी इतना अच्छा नहीं है कि वह लगातार ऐसे प्लेयर्स को तैयार कर रहे हैं, जो पाकिस्तान टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। वहीं यह कोई सर्जरी नहीं है। लेकिन इस समय हमें सेलेक्शन कमिटी में सर्जरी करने की जरूरत है।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version