Sunday, February 1

इस वक्त भारतीय क्रिकेटर्स एशिया कप 2023 में काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम एशिया कप 2023 के फाइनल में पहले ही प्रवेश कर चुकी है। आज 15 सितंबर उसका बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम का औपचारिकता वाला मैच है। इसके बाद 17 सितंबर को भारत और मेजबान श्रीलंका के बीच इस साल के एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इसी बीच बीच बीते दिनों से भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस दौरान उनके साथ बिग बॉस कंटेस्टेंट व बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल भी नजर आ रही है। यानी एक वीडियो है जिसमें वो कोहली के साथ शूटिंग का हिस्सा है।

अब इस वीडियो सोशल मीडिया पर भी आ चुका है। जी हां, वायरल भयानी ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए वायरल भयानी ने कैप्शन में लिखा है कि, “विराट कोहली और शहनाज गिल एक ही समय पर एक ही जगह पर। स्टार स्पोर्ट्स पर कुछ तो चल रहा है। क्या आप बता सकते हैं।”


इस वीडियो में विराट कोहली एक हरे पर्दे के आगे शूट करते हुए दिखाई दे रहे हैं और ठीक ऐसा ही शहनाज गिल भी कर रही हैं। इस दौरान एक तरफ जहां विराट शूट में व्यस्त नजर आ रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ शहनाज गिल शूट तो कर रही हैं लेकिन इससे ज्यादा ठहाके लगाते हुए भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस काफी कन्फ्यूज हो रहे हैं। फैंस को पता नहीं लग पा रहा है कि आखिर ये चल क्या रहा है। माना जा रहा है कि ये किसी प्रोडेक्ट का फिर किसी अन्य चीज की शूटिंग हो सकती है।

 

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version