Friday, February 20

Shikhar Dhawan: भारत टीम में गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से और डोमेस्टिक क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया। आज सुबह सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो पोस्ट करते हुए शिखर धवन ने अपने क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। क्यूंकि काफी समय से शिखर धवन भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे।

Shikhar Dhawan
image source : X

Shikhar Dhawan अब जब से शुभमन गिल जैसे युवा ओपनर्स टीम में आए है तब से ही उनकी टीम में वापसी मुश्किल बन गई थी। अभी वह इस बार आईपीएल में खेलेंगे या नहीं इसको लेकर फ़िलहाल कोई भी खबर नहीं आई है। शिखर धवन अभी 39 वर्ष के हो गए है। शिखर धवन ने भारत के लिए पहली बार साल 2010 में वनडे क्रिकेट खेला था। फिर इसके बाद ही इनका टी-20 में और फिर बाद में टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू करने का मौका मिला था।

Shikhar Dhawan अब नजर नहीं आएगा गब्बर का बल्ला :-

Shikhar Dhawan इस समय भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन ने एक साथ मिलकर कई साल तक भारतीय टीम के लिए ओपनिंग की थी। क्यूंकि ये दोनों ही बल्लेबाज टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाने के लिए ही मशहूर थे। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर डेब्यू करते हुए उस समय सबसे तेज टेस्ट शतक लगाकर सभी भारतीय सिलेक्टर्स को चौंका दिया था।

Shikhar Dhawan
image source : X

Shikhar Dhawan शिखर धवन दिल्ली के रहने वाले काफी विस्फोटक बल्लेबाज माने जाते है। तभी तो वो अपने सामने आने वाले सभी गेंदबाजों की जमकर कुटाई लगाते थे। उनके सामने कोई भी गेंदबाज नहीं टिक पाता था। शिखर धवन अपनी घुमावदार मूंछों से नया स्टाइल स्टेटमेंट बनाने के लिए और साथ ही उनका कैच लपकने के बाद जांघों पर हाथ मारने का सिग्नेचर स्टाइल हमेशा याद रखा जाएगा।

Shikhar Dhawan सहवाग और गंभीर के खराब फॉर्म का मिला फायदा :-

Shikhar Dhawan शिखर धवन साल 2003-04 के अंडर-19 विश्व कप में तीन शतकों के साथ 84.16 की औसत से 505 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। लेकिन इसके बाद उनका रणजी ट्रॉफी में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वहीं आईपीएल और पांच वनडे मैच में निराशाजनक प्रदर्शन और टेस्ट सलामी बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बाद एक समय ऐसा लग रहा था कि अब धवन को केवल घरेलू क्रिकेट और टी-20 लीग तक की समेट दिया जाएगा।

Shikhar Dhawan
image source : X

Shikhar Dhawan लेकिन फिर इसके बाद धवन की किस्मत ने पलटी मारी और सहवाग और गंभीर दोनों का फॉर्म अचानक बुरी तरह गिर गया था। जिसके बाद इस भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को एक मौका मिला था। फिर इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा था।

Shikhar Dhawan शिखर धवन का IPL करियर भी तूफानी :-

Shikhar Dhawan भारत के इस सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का आईपीएल करियर भी काफी प्रभावशाली रहा है। क्यूंकि शिखर धवन आईपीएल में बैक-टू-बैक शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। वहीं आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड भी शिखर धवन के नाम ही है। वहीं कुल रनों के मामले में वह सिर्फ विराट कोहली से ही पीछे हैं।

Shikhar Dhawan
image source : X

Shikhar Dhawan इसके अलावा शिखर धवन ने साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल जीता। वहीं इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा भी शिखर धवन दिल्ली डेयरडेविल्स और दिल्ली कैपिटल्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के साथ भी खेल चुके है। वहीं इसके अलावा शिखर धवन ने पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी भी की है।

ये भी पढ़ें: अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों का जलवा, महिला पहलवान काजल ने जीता स्वर्ण पदक

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version