U17 World Championships: अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों का जलवा बरकरार है। शुक्रवार को महिला पहलवान काजल ने 69 किग्रा भार वर्ग में यूक्रेन की ओलेकसांद्रा रिबाक को 9-2 के स्कोर से हराया। इसके चलते ही काजल ने भारत को पांचवां स्वर्ण पदक भी दिला दिया।
U17 World Championships इसके अलावा एक अन्य भारतीय पहलवान श्रुतिका 46 किग्रा वर्ग के फाइनल में जापान की यू कात्सुमे से हार गई। इस मुकाबले में जापान की यू कात्सुमे ने भारत की श्रुतिका को केवल 40 सेकेंड में ही हरा दिया था। इसके बाद भारत की इस महिला पहलवान को केवल रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा है।

U17 World Championships वहीं इसके अलावा अम्मान में चल रहे इस टूर्नामेंट में भारत की एक अन्य पहलवान राज बाला ने जापान की मोनाका उमेकावा को 11-5 से हराकर 40 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा भारत की महिला पहलवान मुस्कान ने भी 53 किग्रा के मुकाबले में अमेरिका की इसाबेला गोंजालेस को तकनीकी श्रेष्ठता से हराकर भारत को एक और कांस्य पदक दिलाया।

U17 World Championships वहीं इसके अलावा भारत की एक और महिला पहलवान राजनिता को 61 किग्रा के एक अन्य मुकाबले में अजरबैजान के हिउनाई हुरबानोवा के हाथों हार का सामना करना पड़ा और वो इस तरह से कांस्य पदक नहीं जीत पाई। वहीं इसके अलावा इस टूर्नामेंट में वो ही एकमात्र महिला पहलवान रहीं है जो इस बार बगैर पदक के लौटी है।
U17 World Championships भारतीय महिला पहलवानों ने जीते आठ पदक :-

U17 World Championships अम्मान में चल रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला पहलवानों ने कुल आठ पदकों के साथ अपने अभियान को समाप्त किया। इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला पहलवानों ने पांच स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते है। वहीं इससे पहले भारत के लिए अदिति कुमारी (43 किग्रा), नेहा (57 किग्रा), पुलकित (65 किग्रा) और मानसी लाथेर (73 किग्रा) ने शनिवार को अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते थे।
U17 World Championships पुरुष पहलवानों का काफी निराशाजनक प्रदर्शन :-

U17 World Championships अम्मान में चल रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष पहलवानों का काफी निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। इस टूर्नामेंट में शुक्रवार को भारत के पांच पुरुष पहलवान मैट पर उतरे थे लेकिन कोई भी पहलवान सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं बना सका था। इन सभी भारतीय पहलवानों में से केवल हर्ष और वेविक ही अपना पहला मुकाबला जीत सके थे। इस टूर्नामेंट में हर्ष ने 48 किग्रा भार वर्ग में एरबोल बोलोतोव पर 6-2 से जीत दर्ज की थी। जबकि क्वार्टर फाइनल में वह चिंगिस सैरिग्लार से हार गए थे।
ये भी पढ़ें: निकोलस पूरन ने मचाया आतंक, पहले टी 20 में वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया







