IPL 2024: आईपीएल 2024 के सीजन का 23वां मैच आज मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। एक तरफ पंजाब के लिए जहां शिखर धवन कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे तो वहीं, दूसरी तरफ हैदराबाद की कमान पैट कमिंस के हाथों में होगी। इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन के पास एक खास मौका है। दरअसल, शिखर धवन यदि मुकाबले में केवल 29 रन बनाएंगे तो एक खास क्लब में शामिल होने वाले हैं।

धवन के पास है ये बड़ा मौका 

गौरतलब है कि साल 2022 से शिखर धवन पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी की भूमिका निभा रहे हैं। तब से लेकर अब तक धवन ने पंजाब के लिए कुल 29 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 38.84 की औसत से बल्लेबाजी की है और 971 रन बनाए हैं। ऐसे में यदि वो आज के मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ केवल 29 रन बना लेते हैं तो वो पंजाब किंग्स के लिए 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इससे पहले पंजाब किग्स के लिए 9 बल्लेबाजों ने 1000 ये उससे अधिक रन बनाए हैं।

क्या कहता है शिखर का आईपीएल करियर

शिखर धवन आईपीएल के अनुभवी खिलाड़ियों में से एक है। उन्होंने शुरुआत से ही आईपीएल खेला है और इस दौरान कई फ्रैंनचाईजी का हिस्सा भी रहे हैं। शिखर ने आईपीएल करियर में अभी तक कुल 221 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 6755 रन बनाए हैं। यदि औसत की बात करें तो वो 35.37 का रहा है और 127.26 की स्ट्राइक रेट है। शिखर ने आईपीएल करियर में कुल 2 शतक और 51 अर्धशतक लगाए हैं। बता दें कि आईपीएल इतिहास में शिखर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। शिखर से आगे केवल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली हैं।

ये भी पढ़ें: आज का मैच, पंजाब और हैदराबाद की ये होगी प्लेइंग इलेवन

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें। 

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version