Wednesday, March 18

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चौथे टी20 मैच में विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। रन चेज में उतरी भारत की टीम के टॉप खिलाड़ियों के फेल होने के बाद शिवम दुबे ने शानदार पारी खेलकर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इस मैच में 215 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत में विकेट गिरने से टीम लड़खड़ा चुकी थी, इसके बाद दुबे ने मैदान पर उतरते ही पहली गेंद से शॉट्स लगाना शुरू कर दिया था।

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने मात्र 63 रन के स्कोर पर ही चार विकेट गंवा दिए। ऐसे मुश्किल हालात में शिवम दुबे से टीम को संभालने की उम्मीद थी और उन्होंने फैंस को निराश नहीं किया।

शिवम दुबे ने की रोहित शर्मा की बराबरी

इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे ने न्यूजीलैंड के अनुभवी स्पिनर ईश सोढ़ी के एक ओवर में जमकर रनों की बरसात की। दुबे ने सोढ़ी के ओवर में 3 छक्कों, 2 चौकों और 2 सिंगल की मदद से कुल 29 रन बटोर लिए, जिसमे एक वाइड गेंद भी शामिल थी। इसके बाद दुबे ने भारत के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा की बराबरी कर ली, जिन्होंने साल 2024 में मिचेल स्टार्क के एक ओवर में 28 रन का रिकॉर्ड बनाया था।

एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट

  • युवराज सिंह- 36 रन
  • संजू सैमसन- 30 रन
  • रोहित शर्मा- 28 रन
  • शिवम दुबे- 28 रन
15 गेंदों में अर्धशतक का रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

इस मैच में शिवम दुबे ने एक ओवर में 28 रन लगाने की बराबरी की। वहीं इस मुकाबले में 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ने के बाद वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। सबसे तेज फिफ्टी लगाने के मामले में वह युवराज सिंह और अभिषेक शर्मा से पीछे हैं। उनका किसी भी वक्त आकर टीम में लगातार रन बनाना उन्हें टी20 वर्ल्ड कप का मजबूत दावेदार बना देता है।

  • युवराज सिंह- 12 गेंद
  • अभिषेक शर्मा- 14 गेंद
  • शिवम दुबे- 15 गेंद

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version