Thursday, June 11

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस मल्टी नेशन इवेंट में कुल 20 टीमें भाग लेंगी, जिनमें यूएसए की टीम भी शामिल है।

यूएसए ने साल 2024 में अपने घर और वेस्टइंडीज में हुए टी20 वर्ल्ड कप में न सिर्फ भाग लिया था, बल्कि शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 तक का सफर भी तय किया था, जिसके चलते उन्होंने इस बार के टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालिफाई किया था।

साल 2024 में घर में हुए टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए की टीम को सुपर-8 तक ले जाने में सबसे बड़ी भूमिका एरोन जोन्स की थी। लेकिन अब इस टी20 वर्ल्ड कप से पहले अमेरिका की टीम को बड़ा झटका लगा है। उनके खिलाड़ी पर मैच फिक्सिंग और भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों के सामने आने के बाद आईसीसी ने उन्हें तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

आईसीसी ने एरोन जोन्स को किया मैच फिक्सिंग की वजह से सस्पेंड

Aaron Jones Suspended From Cricket Due To Match Fixing
Aaron Jones Suspended From Cricket Due To Match Fixing

आपको बता दें कि अमेरिका के बल्लेबाज एरोन जोन्स के ऊपर मैच फिक्सिंग के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जिसके बाद आईसीसी ने 29 जनवरी को जारी अपने बयान में बताया कि एरोन पर 5 गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इनमें से तीन आरोप 2023-24 में खेले गए बारबाडोस स्थित बीआईएम10 टी20 टूर्नामेंट से जुड़े हैं।

Also Read: ओलिवर पीक बायोग्राफी: उम्र, हाइट, आंकड़े, करियर टाइमलाइन और टीमों की जानकारी

आरोपों पर सफाई देने के लिए दिया गया 14 दिन का समय

वहीं जोन्स के ऊपर एक आरोप यह भी है कि उन्होंने किसी मैच के नतीजे या अन्य पहलुओं को गलत तरीके से प्रभावित करने की कोशिश की। आईसीसी ने आगे कहा कि जांच पूरी होने तक वे क्रिकेट से जुड़ी सभी गतिविधियों से दूर रहेंगे। इसके साथ ही, एरोन को इन आरोपों पर अपनी सफाई देने के लिए 14 दिन का समय दिया गया है।

यूएसए ने नहीं किया टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड का ऐलान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने वाली ज्यादातर टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, लेकिन यूएसए की टीम ने अभी स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है। इस मल्टीनेशन इवेंट में यूएसए को ग्रुप-ए में रखा गया है, जहां उनका सामना भारत, पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड्स से होना है। यूएसए की टीम अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को भारत के खिलाफ खेलेगी।

ऐसा रहा है एरोन जोन्स का इंटरनेशनल करियर

अगर एरोन जोन्स के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 48 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 24.06 की औसत से 770 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं।

Also Read: क्रिकेट फैंस के लिए शॉकिंग न्यूज, इस इंडियन क्रिकेटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version