Sunday, February 1

ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान का दौरा कर रही है। दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज़ खेली जानी है, ताकि टूर्नामेंट की तैयारी की जा सके।

दोनों टीमों में कई स्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं, जो कि टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा हैं। ऑस्ट्रेलिया में इस सीरीज़ के राइट्स नहीं बिक रहे हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के कई बड़े स्टार इसमें नहीं खेल रहे हैं।

हालाँकि उसके बाद भी अगर आप इंडिया में इस मैच को देखना चाहते हैं, तो आसानी से देख सकते हो। तो चलिए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मैच आप कैसे और कहाँ पर लाइव देख सकते हैं।

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच कहाँ खेला जाएगा?

Where And How To Watch Pakistan Vs Australia T20I Match Live For Free
Where And How To Watch Pakistan Vs Australia T20I Match Live For Free

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 4:00 बजे और मुकाबला 4:30 बजे शुरू होगा।

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले मैच का फॉर्मेट?

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। जो भी टीम मुकाबला जीतेगी, वो सीरीज़ में बढ़त बना लेगी।

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के होस्टिंग राइट्स भारत में Sony Sports Network के पास हैं। टीवी पर आप इसे Sony Sports चैनल्स पर देख सकते हैं। पाकिस्तान में इसे टेन स्पोर्ट्स एचडी पर दिखाया जाएगा।

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ पर देखें?

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Sony Liv ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा। वहीं अगर दर्शक पाकिस्तान में इसको देखना चाहते हैं, तो वे PCB Live ऐप पर देख सकते हैं।

कब हैं टी20 सीरीज़ के मुकाबले?

29 जनवरी – गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

31 जनवरी – गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

01 फरवरी – गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

पाकिस्तान स्क्वाड

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आज़म, फहीम अशरफ, फखर ज़मान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज़, सलमान मिर्ज़ा, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, साहिबज़ादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

ऑस्ट्रेलिया स्क्वाड

मिचेल मार्श (कप्तान), शॉन एबॉट, ज़ेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, कूपर कॉनॉली, बेन ड्वार्शुइस, जैक एडवर्ड्स, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मिच ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैट शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version