Saturday, February 14

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ लखनऊ में खेले जा रहे फोर डे अनऑफिशियल टेस्ट मैच से अपना नाम वापस ले लिया था।

इस भारतीय खिलाड़ी ने बैक रिलेटेड समस्या के चलते यह निर्णय लिया था और अपना फैसला भी बीसीसीआई को बताया था कि वह अगले 6 महीने के लिए इस फॉर्मेट से ब्रेक लेना चाहते हैं और बोर्ड ने उनकी मांग को मान लिया है और अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। श्रेयस इस सीरीज में कप्तानी करते हुए दिखेंगे। तो चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा माजरा?

श्रेयस अय्यर को वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए का बनाया गया कप्तान

Shreyas Iyer Becomes India A Captain Against Australia A
Shreyas Iyer Becomes India A Captain Against Australia A

टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। उन्होंने बीसीसीआई को बताया था कि फिर से उन्हें लंबे समय तक बल्लेबाजी करने में बैक की इंजरी परेशान कर रही है, जिसके चलते उन्होंने आखिरी समय में दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच से अपना नाम वापस ले लिया था।

रजत पाटीदार को बनाया गया ईरानी ट्रॉफी में रेस्ट ऑफ इंडिया का कप्तान

बीसीसीआई ने उनकी बात मान ली है और उन्हें अब वनडे सीरीज के लिए टीम की कमान सौंपी गई है। श्रेयस को रजत पाटीदार की जगह कप्तानी दी गई है। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए को 3 वनडे मैच खेलने थे। इसके पहले जब टीम घोषित की गई थी, तब रजत पाटीदार को पहले मैच के लिए कप्तान बनाया गया था और अगले दो मैचों के लिए उन्हें उपकप्तान बनाया गया था।

आरसीबी के कप्तान ने इस साल न सिर्फ आईपीएल जीता, बल्कि सेंट्रल जोन को एक दशक के बाद दिलीप ट्रॉफी जिताई थी, इसलिए उन्हें कप्तान बनाया गया था। अब रजत को ईरानी ट्रॉफी के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया का कप्तान घोषित किया गया है।

तिलक वर्मा से भी छीनी कप्तानी

तिलक वर्मा को सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए इंडिया ए का कप्तान बनाया गया था, लेकिन श्रेयस के आने से कप्तानी करने का मौका छिन गया है। उनको अब अय्यर का डेप्युटी बनाया गया है। यहीं नहीं, तिलक इस समय एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं और अंतिम दो मैचों के लिए ही टीम से जुड़ेंगे।

कब हैं मुकाबले?

No. Day Date Match Time Venue
1 Tue 30-Sep-25 1st One-Day 13:30 Kanpur
2 Fri 03-Oct-25 2nd One-Day 13:30 Kanpur
3 Sun 05-Oct-25 3rd One-Day 13:30 Kanpur

पहले वनडे मैच के लिए भारत ए टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, सिमरजीत सिंह।

दूसरे और तीसरे वनडे मैचों के लिए भारत ए टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह

ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ़ इंडिया की टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यश ढुल, शेख रशीद, इशान किशन (विकेटकीपर), तनुष कोटियन, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, खलील अहमद, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, सारांश जैन

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version