Saturday, February 14

Global Chess League: ग्लोबल शतरंज लीग के तीसरे सत्र के लिए सभी खिलाड़ियों का ड्राफ्ट आगामी शुक्रवार, 26 सितंबर को निकाला जाएगा। इसके अलावा इन 36 खिलाड़ियों के ड्राफ्ट पूल में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर हिकारू नकामूरा, फेबियानो कारूआना, फ्रांस के अलीरजा फिरोजा और मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव भी रहने वाले हैं।

26 सितंबर को निकाला जाएगा ग्लोबल चेस लीग का खिलाड़ी ड्राफ्ट :-

ग्लोबल शतरंज लीग के तीसरे सत्र के लिए सभी खिलाड़ियों का ड्राफ्ट शुक्रवार, 26 सितंबर को निकाला जाने वाला है। इनमें मौजूदा विश्व चैम्पियन डी गुकेश, पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद और आर प्रज्ञानंद आइकन खिलाड़ियों में से एक रहने वाले हैं। जबकि दुनिया के नंबर एक चेस खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन चेन्नई में 13 से 24 दिसंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले रहे हैं।

Chess
Chess

इसके अलावा उन्होंने यूएई और लंदन में इसके पिछले दो सत्र खेले थे। इस बार टेक महिंद्रा और फिडे के संयुक्त टूर्नामेंट जीसीएल में छह फ्रेंचाइजी रहने वाली हैं। तभी तो इसके लिए 36 खिलाड़ियों के ड्राफ्ट पूल में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर हिकारू नकामूरा, फेबियानो कारूआना, फ्रांस के अलीरजा फिरोजा और मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव भी रहने वाले हैं।

Magnus Carlsen
Magnus Carlsen

इसके अलावा नीदरलैंड के अनीश गिरि, भारत के अर्जुन एरिगेसी, विश्व कप उपविजेता कोनेरू हम्पी, चार बार के विश्व चैम्पियन होउ यिफान जैसे सितारे भी इसमें शामिल रहने वाले हैं। वहीं इस बार पूल में ‘आइकन’, ‘पुरूष’, ‘महिला’ और ‘अंडर 21 ’ वर्ग रहने वाला है। इसमें हर फ्रेंचाइजी छह खिलाड़ियों को चुनेगी। जिसमें एक आइकन, दो पुरूष , दो महिला और एक अंडर 21 खिलाड़ी रहने वाला है।

Gukesh D
Gukesh D

इसके अलावा तीसरे सत्र की फ्रेंचाइजी में गत चैम्पियन त्रिवेणी कांटिनेंटल किंग्स, पीबीजी अलास्कन नाइट्स, अपग्रेड मुंबा मास्टर्स, गेंजेस ग्रैंडमास्टर्स, अल्पाइन एसजी पाइपर्स और अमेरिकन गैम्बिट्ज शामिल है। जबकि पिछले साल गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन के साथ विश्व चैंपियनशिप मुकाबले के कारण इसमें भाग नहीं लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version