IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप 2025 के ठीक बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। वहीं इस टेस्ट सीरीज को भारतीय टीम अपने घर पर खेलने वाली है। इस सीरीज के के लिए पहले बीसीसीआई को बुधवार, 24 सितंबर को टीम इंडिया का ऐलान करना था। लेकिन अब उनकी तरफ से अपडेट आई है कि टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान आज 25 सितंबर को किया जाएगा।

आज अजित अगरकर करेंगे टीम इंडिया का ऐलान :-

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए आज गुरुवार, 25 सितंबर को टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान होने वाला है। इसकी घोषणा आज दोपकर 2:30 बजे होगी।

Ajit Agarkar
Ajit Agarkar

भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर अजित अगकर टीम इंडिया का ऐलान करेंगे। वहीं इस बार भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है जो काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। तभी तो सभी की नजरें इस पर टिकी हुई हैं।

श्रेयस अय्यर के खेलने पर सस्पेंस बरकरार :-

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की अनाधिकारिक सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को भारत ए का कप्तान बनाया गया था। लेकिन इसके दूसरे मैच से पहले उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

इसके बाद रिपोर्ट्स में बताया गया था कि अय्यर ने बीसीसीआई से रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक मांगा है। क्यूंकि इस समय उनकी पीठ में दर्द है। जिसकी वजह से उन्होंने ब्रेक मांगा है। वहीं अब ऐसे में सवाल यह उठ रहे हैं कि क्या अय्यर को वेस्टइंडीज के खिलाफ स्क्वाड में शामिल किया जाएगा या नहीं।

सरफराज खान को मिल सकता है मौका :-

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज सरफराज खान को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका मिल सकता है। क्यूंकि इसका रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है। इसके अलावा सरफराज लगातार टीम इंडिया में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। क्यूंकि उन्होंने अपनी फिटनेस पर भी काफी ध्यान दिया है।

Sarfaraz Khan
Sarfaraz Khan

इसके चलते हुए उन्होंने अपना 17 किलो वजह कम कर लिए हैं। इसके अलावा अभी हाल ही में वह रोहित शर्मा से क्रिकेट टिप्स लेते नजर आए थे। जबकि टीम इंडिया के स्क्वाड में तेज गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिल सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version