Tuesday, February 17

एशिया कप में नहीं चुने जाने के बाद, अब भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ़ खेले जाने वाले दो बहु-दिवसीय मैचों के लिए कप्तान रूप में चुना गया है। इस टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सौंपी गई। श्रेयस फिलहाल दलीप ट्रॉफी 2025 दूसरे सेमीफाइनल में वेस्ट जोन टीम की ओर से सेंट्रल जोन के खिलाफ खेल रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया ए और भारतीय टीम के बीच कब और कहाँ खेला जाएगा

इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के दौरें पर आयेगी। इसका पहला मैच 16 सितम्बर से 23 सितंबर 2025 तक खेला जाएगा। भारतीय खिलाड़ियों के यह सीरीज अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह टेस्ट स्तर पर अपनी क्षमता साबित करने और बड़ी टीम में जगह बनाने का सुनहरा मौका होगा।

ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ़ खेले जाने वाले मल्टी-डे मैच में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे श्रेयस अय्यर

BCCI की सिलेक्शन कमेटी ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेले जाने वाले दो बहु-दिवसी सीरिज के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा है। इस टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। अय्यर को एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में मौका नहीं मिला  था

दूसरे मैच से इंडियन टीम में जुड़ेंगे सिराज और केएल राहुल

दूसरे मैच से टीम इंडिया को ज्वाइन करेंगे मोहम्मद सिराज और केएल राहुल। उन्हें स्क्वाड में शामिल करने के लिए दो खिलाड़ियों को रिलीज किया जाएगा। इस सीरिज में इन दो बड़े प्लेयर्स पर सभी क्रिकेट फैन्स की नज़र है।

ऑस्ट्रेलिया ए के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल

16- 19 सितंबर: पहला मल्टी-डे मैच, लखनऊ
23- 26 सितंबर: दूसरा मल्टी-डे मैच, लखनऊ

ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ भारतीय टीम का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, एन जगदीसन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (वीसी और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, हर्ष दुबे, आयुष बडोनी, नितीश रेड्डी, तनुष कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, खलील अहमद, मानव सुथार, यश ठाकुर शामिल हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version