टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान तथा कुछ दिनों पहले तक टी20 के उपकप्तान रहे शुभमन गिल को भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। उन्हें खराब फॉर्म के चलते स्क्वाड से बाहर किया गया था। लेकिन अभी भी उनकी टी20 वर्ल्ड कप टीम में वापसी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि किस नियम के तहत उन्हें वापसी का मौका दिया जा सकता है।
शुभमन गिल को किया गया टी20 वर्ल्ड कप की टीम से ड्रॉप

शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप की टीम से बाहर करने में सेलेक्टर्स का बहुत बड़ा योगदान तो था ही, साथ ही उनके खुद के रन न आना भी एक बड़ी समस्या था। जिसके चलते सेलेक्शन कमेटी ने यह निर्णय लिया कि उन्हें ड्रॉप किया जाएगा।
भारतीय टेस्ट कप्तान के लिए यह साल काफी मिला-जुला रहा है। वह वर्ल्ड के हाईएस्ट रन स्कोरर तो बने, लेकिन टी20 में उनका बल्ला शांत रहा, जिसके चलते उन्हें ड्रॉप भी होना पड़ा।
प्रोविजनल स्क्वाड में हो सकता हैं 31 जनवरी तक बदलाव
आपको बता दें कि बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए प्रोविजनल स्क्वाड का ऐलान किया है। आईसीसी के नियमों के मुताबिक कोई भी टीम अपनी प्रिलिमिनरी स्क्वाड में 7 दिन पहले तक बदलाव कर सकती है।
टीम में बदलाव करने की कट-ऑफ डेट 31 जनवरी तक है। इसके बाद कोई भी टीम अपने स्क्वाड में कोई बदलाव नहीं कर सकती है। उसके बाद सिर्फ जो खिलाड़ी चोटिल होगा, उसे ही आईसीसी की मेडिकल टीम की मंजूरी के बाद रिप्लेस किया जा सकता है।
पहले भी हो चुके हैं भारतीय टीम के प्रोविजनल स्क्वाड में बदलाव
बताते चलें कि बीसीसीआई इससे पहले भी कई बार अपने प्रोविजनल स्क्वाड में बदलाव कर चुकी है। साल 2021 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी समय में अक्षर पटेल को हटाकर शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया था।
2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी ठीक ऐसा ही हुआ था। इसलिए गिल के लिए अभी रास्ते बंद नहीं हुए हैं। अगर वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उनकी वापसी भी हो सकती है।
शुभमन गिल के रनों पर निर्भर करता है सब कुछ
शुभमन गिल के अक्टूबर के बाद से किसी भी फॉर्मेट में रन नहीं आ रहे थे, जिसके चलते उन्हें ड्रॉप किया गया था। अगर वह एक बार फिर से फॉर्म में लौट आते हैं, तो उनके लिए एक मौका बन सकता है।
वैसे भी टीम मैनेजमेंट गिल को तीनों फॉर्मेट का कप्तान देख रही है और ऐसे में उन्हें स्क्वाड में लाने के लिए कोशिश कर सकती है। अब हर चीज उनके रनों पर निर्भर करती है। अगर वह रन बनाते हैं, तो उन्हें मौका दिया जा सकता है।







