Saturday, February 14

ICC ने फरवरी 2025 के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेटेड खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है और इसमें भारत के युवा स्टार शुभमन गिल का नाम शामिल है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम नहीं है।  

शुभमन गिल का दमदार प्रदर्शन

Shubman Gill, ICC Player of the Month
Shubman Gill/Getty Images

गिल ने फरवरी 2025 में जबरदस्त बल्लेबाजी की है। उन्होंने 100 से अधिक की औसत से 406 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ में भारत की जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई और उसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025  में भी उनका फॉर्म जारी है। बांग्लादेश के खिलाफ़ उन्होंने 129 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की पारी खेली, जिससे भारत को शानदार जीत मिली। इसके चलते उन्होंने ICC वनडे रैंकिंग में फिर से नंबर 1 बल्लेबाज का ताज हासिल कर लिया।  

अन्य नामांकित खिलाड़ी  

ग्लेन फिलिप्स – न्यूजीलैंड

Glenn Phillips, ICC Player of the Month
Glenn Phillips, ICC Player of the Month/Getty Images

न्यूजीलैंड के इस ऑलराउंडर ने अपनी विस्फोटक बैटिंग और जबरदस्त बॉलिंग से सभी को प्रभावित किया। पाकिस्तान के खिलाफ 39 गेंदों पर 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में 140.20 के शानदार स्ट्राइक रेट और 71.50 की औसत के साथ 143 रन बनाए हैं।  

स्टीव स्मिथ – ऑस्ट्रेलिया

Steve Smith, ICC Player of the Month
Steve Smith, ICC Player of the Month/Getty Images

स्टीव स्मिथ ने श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शानदार खेल दिखाया। उन्होंने पहले टेस्ट में 141 रन और दूसरे टेस्ट में 131 रन बनाए थे, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर कब्जा जमाया था। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने के बाद स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया। 

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version