SL vs SA, T20 world cup 2024: टी 20 विश्व कप 2024 का चौथा मुकाबला आज श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला है। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इससे पहले हम आपको बता दें कि साल 2014 में श्रीलंका की टीम ने टी 20 का वर्ल्ड कप का ख़िताब जीता था। लेकिन तब से लेकर अब तक श्रीलंका की टीम दोबारा इस ख़िताब को नहीं जीत पाई है।
साल 2015 में श्रीलंका की टीम केवल क्वार्टर फाइनल में ही पहुँच पाई थी। उस साल भी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने ही श्रीलंका की टीम को बाहर किया था। इस टी 20 विश्व कप में वानिंदु हसरंगा श्रीलंका की टीम की कप्तानी कर रहे है। और दक्षिण अफ्रीका की टीम की कप्तानी ऐडन मार्करम करते हुए नजर आएंगे। इस मुकाबले में श्रीलंका का तेज गेंदबाजी आक्रमण मथीशा पथिराना, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका और नुवान तुसारा पर निर्भर रहेगा।
लेकिन इसी के साथ दूसरी तरफ अफ्रीका के पास काफी मजबूत बल्लेबाजी क्रम है। इस बल्लेबाजीक्रम में क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर और मार्को जानसन जैसे अनुभवी बल्लेबाज शामिल है। वहीं इस अफ्रीकी लाइन अप में युवा ऑलराउंडर ट्रिस्टन स्टब्स, एनरिक नॉर्टजे, गेराल्ड कोएत्ज़ी और ब्योर्न फोर्टुइन भी है जो टीम को काफी मजबूती प्रदान करते है। कागिसो रबाडा और केशव महाराज के रूप में इनके पास काफी अनुभवी गेंदबाज है।
श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड :- साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच अब तक हेड-टू-हेड 17 मुकाबले खेले गए है। इन खेले गए 17 मुकाबलों में से 11 मुकाबले अफ्रीका की टीम ने जीते है जबकि 5 मुकाबलों में श्रीलंका की टीम को जीत मिली है। वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।
नासाऊ काउंटी की पिच :- अब तक नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के इस मैदान पर एक मुकाबला खेला जा चुका है। इस मैदान की पिच भी नई है। तभी तो इस मैदान की पिच के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। क्यूंकि इस मैदान में ड्राप इन पिच का इस्तेमाल किया गया है। इस ड्राप इन पिच के लिए ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड से लाइ गई मिटटी का इस्तेमाल किया गया था।
भारत और बांग्लादेश के बीच हुए वार्मअप मैच में हमने भारतीय बल्लेबाजों को यहां पर रन बनाते हुए देखा था। इस वार्म अप मैच में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 182 रन बनाए थे। जिसके जवाब में पूरी की पूरी बांग्लादेश की टीम केवल 122 रन के स्कोर पर ही सिमट गई थी। तभी तो हम कह सकते है कि इस मैदान की पिच पर गेंदबाजों को काफी फायदा होने वाला है।
श्रीलंका और साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11 :-
श्रीलंका :- पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलांका, वनिंडु हसरंगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका।
दक्षिण अफ्रीका :- क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, रयान रिकेल्टन, एडेन मार्कराम (कप्तान), डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी।
ये भी पढ़ें: नामीबिया ने सुपर ओवर में जीता मुकाबला, अपनी गलती से हारा ओमान







