Google News Sports Digest Hindi

SL vs WI: इस समय श्रीलंका और वेस्टइंडीज (SL vs WI) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज (SL vs WI) की टीम को 73 रनों से हरा दिया है। वहीं श्रीलंका की टीम ने पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम (SL vs WI) से मिली हार का बदला भी ले लिया है।

Mahish Theekshana
image source vis getty images

जबकि इस टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने श्रीलंका की टीम को 5 विकेट से हरा दिया था। वही अब दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज (SL vs WI) को 73 रनों से हराकर सीरीज को अब बराबर कर लिया है। वहीं अब इस सीरीज का तीसरा मुकाबला फाइनल के रूप में खेला जाएगा। जो भी इस आखिरी मुकाबले को जीत लेगी तो वह टीम सीरीज भी जीत जाएगी।

SL vs WI दूसरे टी20 में बुरी तरह फैल हुई वेस्टइंडीज की टीम :-

वेस्टइंडीज की टीम ने इस टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में काफी शानदार जीत दर्ज की थी। लेकिन अब इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में वह बुरी तरह से फैल हो गई और उसको इस मुकाबले में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है।

west indies cricket team
image source vis getty images

इस मुकाबले में टॉस को जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने अपनी पारी के निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए। इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम के लिए बल्लेबाज पथुम निसंका ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 49 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 54 रनों की पारी खेली। जबकि वेस्टइंडीज के लिए इस मैच में गेंदबाज रोमारिया शेफर्ड ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

SL vs WI रन चेज में नाकाम रही वेस्टइंडीज :-

श्रीलंका की टीम द्वारा दिए गए 163 रनों के लक्ष्य को बनाने के लिए जब वेस्टइंडीज की टीम (SL vs WI) मैदान में उतरी तो वह केवल 16.1 ओवर में 89 रनों पर ऑलआउट हो गई। वहीं इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम (SL vs WI) लिए कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 20 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली।

sri lanka cricket player
image source vis getty images

इसके अलावा इस मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की (SL vs WI) शुरुआत भी खराब रही। क्यूंकि वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी पारी के शुरुआत में ही विकेट गंवाना शुरू कर दिए थे। इस मुकाबले में उनका पहला विकेट तीसरे ओवर में 12 रन के स्कोर पर ब्रैंडन किंग के रूप में गिरा। इसके बाद फिर अगले ही ओवर में एविन लुईस भी आउट हो गए।

sri lanka cricket player
image source vis getty images

वहीं इसके बाद फिर अगले ही ओवर में बल्लेबाज रोस्टन चेज आउट हो कर पवेलियन लौट गए। इसके बाद फिर टीम ने जल्दी-जल्दी अपने सभी विकेट गंवा दिए। वहीं इसके अलावा श्रीलंका की टीम के लिए गेंदबाज दुनिथ वेल्लालागे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके अलावा गेंदबाज चरिथ असलंका, महीश तीक्षणा और वानिंदु हसरंगा ने भी 2-2 विकेट लिए। वहीं एक सफलता गेंदबाज मथीशा पथिराना को भी मिली।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version