Monday, February 2

Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी20 मैच में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हरा दिया है। इन दोनों के बीच यह मैच विशाखापट्टन में खेला गया था। इसके चलते हुए अब भारतीय टीम ने 5 टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं इस मैच में भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है। इसके चलते हुए अब वह टी20 इंटरनेशनल में 4000 रन बनाने वाली पहली भारतीय और ओवरऑल दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं।

स्मृति ने पूरे किए 4000 टी20 इंटरनेशनल रन :-

भारत की स्टार महिला बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ इस पहले टी 20 मैच में 25 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेलीं थी। इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 4 चौके भी आए थे।

Smriti Mandhana
Smriti Mandhana

इसके चलते हुए अब उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 4000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वहीं अब वह यह कारनामा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। क्यूंकि उनसे पहले किसी भारतीय महिला खिलाड़ी ने इस आंकड़े को नहीं छूआ है।

ऐसा करने वाली स्मृति मंधाना बनीं सिर्फ दूसरी खिलाड़ी :-

इसके अलावा यह कीर्तिमान बनाने वाली स्मृति मंधाना ओवरऑल सिर्फ दूसरी खिलाड़ी ही बनीं हैं। क्यूंकि उनसे पहले टी20 इंटरनेशनल में केवल न्यूजीलैंड की महिला बल्लेबाज सुजी बेट्स ने ही इन 4000 रनों के आंकड़े को पार किया था।

Smriti Mandhana
Smriti Mandhana

इसके अलावा अभी तक स्मृति मंधाना 154 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए कुल 4007 रन बना चुकी हैं। इस बीच उनके बल्ले से हमें एक शतक और 31 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।

भारत ने श्रीलंका को दी 8 विकेट से मात :-

इसके अलावा अगर इस मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की महिला टीम ने अपने 6 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय महिला टीम ने केवल अपने 2 विकेट खोकर और 32 गेंद शेष रहते हुए इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया है।

Smriti Mandhana
Smriti Mandhana

वहीं इस मैच में भारतीय टीम के लिए जेमिमा रोड्रिग्स ने केवल 44 गेंदों पर 69 रनों की नाबाद पारी खेलीं है। उनकी इस पारी में 10 चौके भी देखने को मिले हैं। जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर 16 गेंद पर 15 रन बनाकर अंत में नाबाद लौटी हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version