Monday, February 2

न्यूज़ीलैंड ने वेस्टइंडीज को 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है। विंडीज टीम ने कीवियों को कड़ी टक्कर तो जरूर दी, लेकिन वे मैच और सीरीज जीतने में सफल नहीं हुए। न्यूज़ीलैंड ने तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 323 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

इस मुकाबले के हीरो कीवी तेज गेंदबाज जैकब डफी रहे। उन्होंने इस मैच में न्यूज़ीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज रिचर्ड हेडली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने कौन सा कीर्तिमान अपने नाम किया है।

जैकब डफी ने तोड़ा रिचर्ड हेडली का 40 साल पुराना रिकॉर्ड

Most Wickets For New Zealand In A Calendar Year
Most Wickets For New Zealand In A Calendar Year

जैकब डफी ने न्यूज़ीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज रिचर्ड हेडली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वे एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कीवी गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। डफी ने इस साल न्यूज़ीलैंड के लिए पूरे साल क्रिकेट खेली है और लगातार गेंदबाजों के चोटिल होने के बाद भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने में मदद की है।

एक कैलेंडर ईयर में जैकब डफी ने लिए 81 विकेट

इस सीरीज में न्यूज़ीलैंड के कई खिलाड़ी चोटिल चल रहे थे और उसके बाद उन्होंने फ्रंट से लीड करते हुए सीरीज जिताने में मदद की थी। जैकब ने इस साल 36 मैच खेले, जिसमें 81 विकेट झटके। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 34 रन देकर 5 विकेट रहा। उनके लिए यह साल काफी यादगार रहा है। उन्होंने हेडली के 40 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

हेडली के नाम थे 79 विकेट

न्यूज़ीलैंड के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अब दूसरे नंबर पर रिचर्ड हेडली हैं। उन्होंने साल 1985 में 23 मैचों में 79 विकेट लिए थे और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 52 रन देकर 9 विकेट लेना था।

विटोरी ने लिए थे 76 विकेट

साल 2008 में न्यूज़ीलैंड के दिग्गज लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाज डेनियल विटोरी भी इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब आए थे। उन्होंने उस साल खेले 33 मुकाबलों में 76 विकेट लिए थे, जिसमें उनके बेस्ट फिगर 56 रन देकर 6 विकेट रहे।

एक कैलेंडर ईयर में न्यूज़ीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट

Player Name Year Matches Wickets Best Figures 5-Wkt Hauls
Jacob Duffy 2025 36 81 5/34 3
Richard Hadlee 1985 23 79 9/52 6
Daniel Vettori 2008 33 76 6/56 5
Trent Boult 2015 25 72 5/27 3
Trent Boult 2017 27 69 7/34 2

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version