Saturday, June 13

Sameer Minhas: भारतीय अंडर 19 पुरुष टीम और पाकिस्तान अंडर 19 पुरुष टीम के बीच बीते दिन अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मैच खेला गया था। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने भारतीय टीम को 191 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया था। इसके अलावा साल 2025 अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान की युवा सनसनी समीर मिन्हास इस समय अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी की वजह से काफी सुर्खियों में बने हुए हैं।

क्यूंकि इस टूर्नामेंट के पहले मैच में भी 177 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। वहीं अब इस फाइनल मैच में उन्होंने भारत के खिलाफ 172 रनों की धुआंधार पारी खेली है। इसके चलते हुए अब सभी क्रिकेट फैंस समीर मिन्हास के बारे में खूब सर्च कर रहे हैं। इस बीच हम यहां पर आपको इस पाकिस्तानी बल्लेबाज के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।

समीर मिन्हास ने ठोका शानदार शतक :-

2025 अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मैच में पाकिस्तान टीम के युवा बल्लेबाज समीर मिन्हास ने केवल 113 गेंद में 172 रनों की तूफानी पारी खेल डाली है। वहीं इस मैच में उनकी इस शानदार पारी में हमें 17 चौके और 9 छक्के भी देखने को मिले हैं।

Sameer Minhas
Sameer Minhas

तभी तो इस अहम मैच में उनकी इस शानदार पारी के चलते हुए पाकिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 347 रन बना डाले थे। वहीं इस मैच में समीर ने केवल 71 गेंद में अपना शतक भी पूरा कर लिया था।

मलेशिया के खिलाफ भी खेली थी 177 रनों की तूफानी पारी :-

इससे पहले पाकिस्तान टीम के दाएं हाथ के युवा बल्लेबाज समीर मिन्हास ने साल 2025 अंडर-19 एशिया कप के पहले मैच में मलेशिया टीम के खिलाफ 177 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। उस मैच में उनकी उस शतकीय पारी में 11 चौके और 8 छक्के भी देखने को मिले थे।

Sameer Minhas
Sameer Minhas

इसके चलते हुए वह अभी तक 2025 अंडर-19 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इसके अलावा इस फाइनल मैच से पहले उन्होंने बांग्लादेश की टीम के खिलाफ सेमीफाइनल में भी नाबाद 69 रनों की शानदार पारी खेली थी।

समीर के भाई भी हैं क्रिकेटर :-

इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट टीम के युवा तूफानी बल्लेबाज समीर मिन्हास के बड़े भाई अराफत मिन्हास भी एक क्रिकेट खिलाडी हैं। क्यूंकि अराफत मिन्हास पाकिस्तान की टीम की तरफ से अभी तक 4 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। जबकि वह इस समय केवल 10 साल के ही हैं। वहीं पिछले साल उन्होंने पाकिस्तान के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेला था।

Sameer Minhas
Sameer Minhas

इसके अलावा इस मौजूदा समय में समीर मिन्हास की उम्र 19 साल की है। जबकि पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज समीर का जन्म 2 दिसंबर 2006 को पाकिस्तान के मुल्तान में हुआ था। इसके अलावा उन्होंने अब पाकिस्तान क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। अपने इस शानदार प्रदर्शन के चलते हुए अब वह जल्द ही पाकिस्तान की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में भी कदम रख सकते हैं। इस बीचज वह शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ लेग ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version