Sophie Molineux: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने अपनी टीम की नई कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। इस बार विक्टोरिया की खिलाड़ी सोफी मोलिनक्स को भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टीम की टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है। इसके चलते हुए अब वह एलिसा हीली की जगह लेंगी। जबकि इस दौरे पर एशले गार्डनर और ताहलिया मैकग्रा दोनों साथ मिलकर कंगारू टीम की जॉइंट वाइस-कैप्टन होंगी।
इसके चलते हुए अब ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के लिए सोफी मोलिनक्स एक नए युग की शुरुआत करेंगी। क्यूंकि उनको अब पूर्व कप्तान एलिसा हीली की जगह तीनों फॉर्मेट में नेशनल कैप्टन बनाया गया है। इसके अलावा यह 28 साल की स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर अगले महीने ऑस्ट्रेलिया और भारत की मेजबानी में सभी फॉर्मेट की सीरीज खेलेगी तो तब वो ऑफिशियली टी20I टीम की कमान संभालेंगी।

इसके बाद फिर वह मार्च में ऑस्ट्रेलिया के कैरिबियन दौरे के लिए वनडे और टेस्ट की कप्तानी भी संभालने वाली है। इसके अलावा अभी की कंगारू टीम की वाइस कप्तान ताहलिया मैकग्रा अपनी जगह पर बनी रहेंगी। लेकिन इस बार उनके साथ ही ऑलराउंडर एशले गार्डनर भी यह जिम्मेदारी संभालने वाली हैं। क्यूंकि गार्डनर को भी उनके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम का वाइस-कैप्टन बनाया गया है।
कैसा रहा है सोफी मोलिनक्स का क्रिकेट करियर :-
विक्टोरिया की इस क्रिकेट खिलाड़ी सोफी मोलिनक्स ने मार्च 2018 में अपना इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही यह बाएं हाथ की स्पिनर ऑलराउंडर साल 2018 और 2020 में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रही थीं।

इसके चलते हुए पिछले आठ सालों में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 टेस्ट, 17 वनडे और 38 टी20 मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए उनके नाम तीनों फॉर्मेट में क्रमश: 7, 31 और 41 विकेट दर्ज हैं। जबकि इन तीनों फॉर्मेट में उन्होंने अभी तक कुल 251 रन बनाए हैं।
कप्तान बनाए जाने पर आया सोफी मोलिनक्स का बयान :-
इसके चलते हुए अब सोफी मोलिनक्स ने कप्तान बनने के बाद कहा कि, “ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन बनना सच में सम्मान की बात है और मुझे इस पर बहुत गर्व है। खासकर एलिसा के बाद जिनका इस टीम और खेल पर बहुत बड़ा असर पड़ा है। इस समय हमारे पास बहुत मजबूत ग्रुप है जिसमें बहुत सारे नेचुरल लीडर भी हैं।

इसके अलावा हमारे पास बहुत सारा रोमांचक टैलेंट भी आ रहा है और मैं सच में उनके सब के साथ काम करने के लिए काफी उत्सुक हूं। क्यूंकि हम आगे बढ़ते रहेंगे और खुद को अगले लेवल पर ले जाएंगे। इसके साथ ही उस पहचान के प्रति सच्चे रहेंगे जो इस टीम को इतना खास बनाती है।”
भारत के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड इस प्रकार है :-
ऑस्ट्रेलिया का टी20 स्क्वाड : सोफी मोलिनक्स (कप्तान), एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, फोएबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम.
ऑस्ट्रेलिया का वनडे स्क्वाड : एलिसा हीली (कप्तान), सोफी मोलिनक्स (उपकप्तान), डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम.
ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट स्क्वाड : एलिसा हीली (कप्तान), सोफी मोलिनक्स (उपकप्तान), डार्सी ब्राउन, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम.
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







