Sourav Ganguly Birthday: आज भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का जन्मदिन है। आज वो अपना 52 वां जन्मदिन मना रहे है। भारतीय टीम का यह पूर्व कप्तान दादा के नाम से भी मशहूर है। तभी तो आज हर कोई उनका चाहने वाला उनको जन्मदिन की बधाई दे रहा है। और उनके सभी चाहने वाले और फैंस उनकी लंबी उम्र की दुआ कर रहे है।
Sourav Ganguly Birthday सौरव गांगुली भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे है। क्यूंकि उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने कई यादगार और ऐतिहासिक मुकाबले जीते है। इस पूर्व भारतीय कप्तान की कप्तानी में ही कई युवा खिलाड़ियों ने अपने करियर की शुरुआत की थी और स्टार बनकर भी उभरे। वहीं हम आपको बता देना चाहते है कि वीरेंद्र सहवाग और एमएस धोनी को स्टार बनाने में सौरव गांगुली का बहुत बड़ा हाथ रहा है। इस बात को खुद वीरेंद्र सहवाग ने खुद भी माना है।
Sourav Ganguly Birthday गांगुली की कप्तानी में भारत को मिले धोनी और सहवाग जैसे खिलाड़ी :-
Sourav Ganguly Birthday एक इंटरव्यू में भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा था कि सौरव गांगुली { दादा } ने मेरे लिए पहले अपनी ओपनिंग छोड़ी और फिर इसके बाद एमएस धोनी के लिए नंबर 3 का स्थान छोड़ा था। क्यूंकि अगर उस समय मैच में महेंद्र सिंह धोनी नंबर 3 की बजाय नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने आते तो वो इतने बड़े खिलाड़ी नहीं बन पाते।
Sourav Ganguly Birthday तभी तो एक बार सौरव गांगुली ने भी अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि किसी भी खिलाड़ी को जानने और समझने के लिए उस को बल्लेबाजी करने के लिए ऊपर भेजना होगा। अगर खिलाड़ी ऊपर बल्लेबाजी करेगा तो उससे उसकी प्रतिभा का पता चलेगा। अगर कोई भी खिलाड़ी निचले क्रम में बल्लेबाजी करेगा तो वह पीछे ही रह जाएगा।
Sourav Ganguly Birthday ऐसा रहा गांगुली का करियर :-
Sourav Ganguly Birthday टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली ने भारत के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे खेले हैं। भारत के लिए टेस्ट मैच खेलते हुए उन्होंने 42.2 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 7212 रन बनाए हैं। इन टेस्ट मैचों को खेलते हुए उन्होंने 16 शतक और 35 अर्धशतक लगाए है।
Sourav Ganguly Birthday इसके अलावा सौरव गांगुली ने भारत के लिए 311 वनडे मैचों में खलते हुए 41 की औसत से 11363 रन बनाए हैं। वहीं वनडे मुकाबलों में सौरव गांगुली के नाम 22 शतक और 72 अर्धशतक है। इसके अलावा सौरव गांगुली ने कई साल आईपीएल भी खेला था। आईपीएल में खेलते हुए सौरव गांगुली ने 59 मैचों में 1349 रन बनाए हैं। अपने पूरे आईपीएल करियर में उन्होंने 7 अर्धशतक लगाए है।
ये भी पढ़ें: दूसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराया, अभिषेक शर्मा बने प्लेयर ऑफ द मैच
2 Comments
Pingback: Copa America 2024: उरुग्वे ने ब्राजील को पेनल्टी शूटआउट में हराकर कोपा अमेरिका के सेमीफाइनल में किया प्रवेश
Pingback: MS Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी के बर्थडे के जश्न की शुरू हुई तैयारी, MS Dhoni: The Untold Story की होगी स्पेशल स्क्रीनि