Tuesday, June 16

Sourav Ganguly left Delhi Capitals before IPL 2025: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का ऑक्शन नजदीक आने के साथ जब दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) में ऋषभ पंत की कप्तानी के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है, उसी समय फ्रेंचाइजी ने पूरे बैकरूम स्टाफ में बदलाव कर दिया है। दरअसल, गुरूवार को कैपिटल्स ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व दिग्गज सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को अपनी आईपीएल टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के पद से हटा दिया है।

बता दें कि, गांगुली ने 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की पुरूष टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट पद का कार्यभार संभाला था। यह भी समझा जाता है कि, पूर्व भारतीय कप्तान पुरुष टीम के हेड कोच और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के रूप में दोहरी भूमिका निभाने के इच्छुक थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Sourav Ganguly left Delhi Capitals before IPL 2025
Sourav Ganguly left Delhi Capitals before IPL 2025

दिल्ली कैपिटल्स ने वेणुगोपाल राव को बनाया डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट

रिपोर्ट के मुताबिक़, दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेणुगोपाल राव को अपनी आईपीएल टीम का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाने का फैसला लिया है। हालाँकि, इस खबर पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

क्रिकबज्ज के हवाले से मिली खबर के मुताबिक़,

हेमंग बदानी आगामी दो सत्रों के लिए मुख्य कोच के रूप में कार्यभार संभालेंगे। इसके अतिरिक्त, बदानी के पूर्व भारतीय साथी वेणुगोपाल राव टीम के डायरेक्ट ऑफ क्रिकेट के रूप में काम करेंगे।

बता दें कि, वेणुगोपाल और बदानी दोनों ही यूएई में आईएलटी20 और अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट सहित अलग-अलग फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे हैं। दोनों फ्रेंचाइजी, दुबई कैपिटल्स और सिएटल ऑर्कस, जीएमआर ग्रुप के दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक किरण कुमार ग्रांधी के स्वामित्व में हैं।

क्रिकबज्ज की रिपोर्ट में कहा गया है:

चेन्नई लीग में एमआरएफ के लिए लंबे समय से साथ खेलने वाले ये दोनों खिलाड़ी अपनी मजबूत संगति और पेशेवर समझ के लिए जाने जाते हैं और दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट ने उन्हें बाकी कोचिंग स्टाफ चुनने की स्वतंत्रता दी है। पिछले सात सालों से फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच के रूप में काम कर रहे रिकी पोंटिंग जैसे लोगों की जगह लेना आसान नहीं हो सकता है, लेकिन मैनेजमेंट ने बड़े नामों के लिए नहीं जाने का एक सचेत निर्णय लिया है।

दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बन सकते हैं Sourav Ganguly

Sourav Ganguly can become the Director of Cricket of Delhi Capitals women's team
Ganguly can become the Director of Cricket of Delhi Capitals women’s team

यह समझा जा रहा है कि, दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन घरेलू कोचों और कम चर्चित नामों वाले अनुभवी स्टाफ के साथ काम करना चाहती है। कई बड़े नामों को अलग-अलग पदों से हटाने के बाद सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को भी आईपीएल टीम से हटाया गया है, लेकिन वह महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

कैपिटल्स के एक करीबी सूत्र के अनुसार,

आप कह सकते हैं कि वह दिल्ली कैपिटल्स के वीमेंस डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट होंगे और ज्यादातर वीमेंस प्रीमियर लीग टीम और SA20 में प्रिटोरिया कैपितलस की देखरेख करेंगे।

बता दें कि, गांगुली इससे पहले बीसीसीआई के अध्यक्ष, कई क्रिकेट समितियों का हिस्सा और दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट रह चुके हैं। पूर्व भारतीय कप्तान वर्तमान में आईसीसी की पुरुष क्रिकेट समिति के अध्यक्ष भी हैं, लेकिन इसमें भी बदलाव होने की संभावना है, क्योंकि इस साल के अंत में वहां भी कई सारे बदलाव हो सकते हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version