Monday, February 16

Ab de Villiers: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच खेला गया मैच काफी रोमांच से भरा रहा था। क्यूंकि इस अहम मैच में खेलते हुए साउथ अफ्रीकी टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक रन से हरा कर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके अलावा इस मैच के दौरान अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स ने काफी सुर्खियां बटोरीं। इस मैच में उन्होंने हवा में डाइव लगाकर एक बेहतरीन कैच लपका था। इसके बाद इस कैच की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

एबी डिविलियर्स ने लपका बेहतरीन कैच :-

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स केवल एक विस्फोटक बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि वह एक शानदार फील्डिर भी हैं। क्यूंकि बीते 31 जुलाई को डब्ल्यूसीएल 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस टीम के खिलाफ खेलते हुए इसको एकबार फिर से साबित भी कर दिया है। इस मैच में खेलते हुए डिविलियर्स ने पांचवे ओवर में क्रिस लिन का एक मुश्किल कैच लपका था। तब वेन पार्नेल की बॉल पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज लिन ने लॉन्ग ऑन की तरफ एक ऊंचा शॉट लगाया। लेकिन इसके बाद गेंद ने ज्यादा दूरी तय नहीं की।

उस समय मिड ऑन पर मौजूद एबी डिविलियर्स ने पीछे की तरफ भागते हुए छलांग लगाकर बॉल को लपक लिया। इसके बाद आउट होकर लिन को पवेलियन लौटना पड़ा था। इस मैच में वह 20 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। क्यूंकि इस मैच में अगर ऑस्ट्रेलिया का यह विस्फोटक बल्लेबाज चल जाता तो साउथ अफ्रीका के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता था। तभी तो अब ऐसे में डिविलियर्स ने उनका शानदार कैच लेकर अपनी टीम को राहत की सांस लेने का मौका दिया। इसके बाद अब इस कैच का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लेकिन इस मैच में डिविलियर्स अपने बल्ले से कुछ खास योगदान नहीं दे पाए और केवल 6 रन बनाकर ही आउट हो गए।

WCL 2025 फाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका चैंपियंस :-

South Africa Champions
South Africa Champions

WCL 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई। इस मैच में डिविलियर्स की कप्तानी में अफ्रीकी टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवर में कुल 186 रन बनाए। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम भी जीत के लिए मिले 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 185 रनों तक ही पहुंच पाई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम 1 रन से यह मैच हार गई। वहीं अब फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका चैंपियंस को पाकिस्तान की टीम से भिड़ना हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version