Wednesday, March 18

ENG vs SA: इस समय दक्षिण अफ्रीका की टीम इंग्लैंड के दौरे पर है। वहां इन दोनों टीमों के बीच इस समय तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीकी टीम ने शानदार जीत दर्ज की है। इन दोनों के बीच यह पहला मैच लीड्स के मैदान पर खेला गया था।

इसके अलावा टेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली अफ्रीकी टीम ने इंग्लैंड की क्रिकेट टीम को सात विकेटों से हराकर जीत दर्ज कर ली है। वहीं अब इस मैच में जीत के चलते हुए साउथ अफ्रीका की टीम तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे हो गई है। इसके अलावा इस पहले वनडे मैच में शानदार बॉलिंग करने वाले केशव महाराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है।

साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 विकेट हराया :-

इस पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीता था। तब टॉस जीतने के बाद अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद इंग्लैंड की टीम को मैच में पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला। तब पहले बल्लेबाजी करने आई इंग्लैंड की टीम 24.3 ओवर में ही केवल 131 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

Keshav Maharaj
Keshav Maharaj

इस बीच इंग्लैंड की टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए थे। इसके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज अपनी टीम के लिए बड़ा योगदान नहीं दे सका। इंग्लैंड की तरफ से दूसरे सबसे ज्यादा रन जोश बटलर (15) के बल्ले से आए। इसके अलावा इंग्लैंड के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे। वहीं इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने काफी कमाल की गेंदबाजी की थी। उनके लिए लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए थे।

Vian Mulder
Vian Mulder

जबकि अन्य गेंदबाज वियान मुल्डर भी 3 विकेट लेने में कामयाब रहे। इसके बाद इन 132 रनों का पीछा करने आई साउथ अफ्रीका की शुरुआत काफी धमाकेदार रही थी। क्यूंकि इस टीम के लिए बल्लेबाज एडेन मारक्रम और रयान रिकेलट्न ने मिलकर पहले विकेट के लिए 121 रनों की शानदार साझेदारी की थी। इसके चलते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 20.5 ओवर में ही 3 विकेट खोकर ही इस पहले वनडे मैच को आसानी से जीत लिया।

इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन :-

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम की इस जीत में केशव महाराज, वियान मुल्डर व एडेन मारक्रम ने काफी बड़ा योगदान दिया है। क्यूंकि केशव महाराज ने 5.3 ओवर के अपने स्पेल में केवल 22 रन देकर 4 इंग्लिश बल्लेबाजों को पवेलियन की रहा दिखाई थी। जबकि अन्य गेंदबाज मुल्डर ने सात ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिए थे।

Aiden Markram
Aiden Markram

इसके बाद अब अगर अफ्रीका की बल्लेबाजी पर एक नजर डालें तो उनके सलामी बल्लेबाज एडेन मारक्रम के बल्ले से 55 गेंदों पर 86 रनों की तूफानी पारी निकली थी। जबकि इंग्लैंड की टीम की तरफ से उनके सलामी बल्लेबाज जेमी स्मिथ के अलावा स्पिनर आदिल रशिद ने भी मैच में प्रभावित किया था। रशिद ने 3.5 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version