US Open 2025 : यूएस ओपन के चौथे दौर में जापान की नाओमी ओसाका ने तीसरी वरीयता प्राप्त अमेरिकी कोको गॉफ को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इन दोनों के बीच यह मैच आर्थर ऐश स्टेडियम में खेला गया था। वहीं इस मैच में खेलते हुए ओसाका ने पहले ही गेम में ब्रेक हासिल करते हुए अपनी बढ़त बना ली थी। इसके अलावा उन्होंने इस पूरे मैच में अपनी सर्विस पर नियंत्रण भी बनाए रखा था। जबकि इस मैच में गॉफ की तरफ से 33 अनफोर्स्ड एरर्स किए गए थे।
इसी के चलते हुए ओसाका एकबार फिर गॉफ को हराने में कामयाब हो पाई हैं। इसके अलावा साल 2021 ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब को जीतने के बाद यह ओसाका के लिए किसी ग्रैंड स्लैम में सबसे लंबा रन भी है। वहीं इस मैच में जीत हासिल करने के बाद उन्होंने कोर्ट पर भावनात्मक अंदाज में यहां लौटने को स्पेशल बताया और अपने गेम को मजेदार बताते हुए आत्मविश्वास जताया।
करोलिना मुचोवा से होगा अगला मैच :-

इसके बाद अमेरिकी ओपन 2025 के क्वार्टर फाइनल में नाओमी ओसाका का मुकाबला चेक गणराज्य की 11वीं वरीय करोलिना मुचोवा से होने वाला है। क्यूंकि उन्होंने भी अपने प्री क्वार्टर फाइनल मैच में यूक्रेन की मार्टा कोस्त्यूक को 6-3, 6-7 (0-7), 6-3 से हराया है। इसके अलावा मुचोवा लगातार तीसरे सेमीफाइनल की तलाश में हैं। इसके चलते हुए अब इन दोनों के बीच यह मैच काफी कड़ा होने वाला है।
पुरुष और महिला सिंगल्स मैच के रिजल्ट :-
पुरुष एकल मैचों में शीर्ष वरीय जैनिक सिनर ने कजाकिस्तान के एलेक्जेंडर बुब्लिक को 6-1, 6-1, 6-1 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश कर लिया है। जबकि महिला एकल मैचों में पोलैंड की इगा स्वियातेक ने 13वीं वरीय एकातेरिना अलेक्सांद्रोवा को 6-3, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं हैं। वहीं अब इन दोनों की एकतरफा जीतों ने इस टूर्नामेंट में उनकी दावेदारी को और भी मजबूत कर दिया है। इस मैच में इगा स्वियातेक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रूसी खिलाड़ी एकातेरिना अलेक्सांद्रोवा को केवल एक घंटे में 6-3, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

इस मैच में जीत के साथ ही अब उनकी ग्रैंड स्लैम में लगातार जीत का आंकड़ा 11 मैच तक पहुंच गया है। वहीं अब वह दूसरी बार यूएस ओपन खिताब जीतने की तरफ भी बढ़ रही हैं। इस बीच अब उनका अगला मुकाबला उनके लिए खास हो सकता है। क्यूंकि वे अमेरिकी अमांडा अनिसिमोवा का सामना कर सकती हैं। वहीं यह वही खिलाड़ी है जिसके खिलाफ स्वियातेक ने विंबलडन फाइनल 6-0, 6-0 से जीता था। जबकि अनिसिमोवा का मैच ब्राजील की 18वीं वरीय बीट्रिज हदाद मायया से होगा।
डि मिनॉर का शानदार प्रदर्शन :-
इसके अलावा पुरुष वर्ग में आठवीं वरीय ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनॉर ने स्विट्जरलैंड के क्वालिफायर लेआंड्रो रीडी को 6-3, 6-2, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में उन्होंने 435वीं रैंकिंग वाले खिलाड़ी को मात देने के लिए आठ ब्रेक हासिल किए थे।

इसके अलावा यह उनका अब छठा ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल है। जबकि वह अभी तक कभी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाए हैं। इसके बाद अब उनका सामना कनाडा के 25वीं वरीय फेलिक्स ऑगर-अलियासिम से होने वाला है। उन्होंने भी रूस के आंद्रे रुब्लेव को सीधे सेटों में 7-5, 6-3, 6-4 से हराया था।
वीनस–फर्नांडीज की जोड़ी की जीत :-

इसके अलावा महिला युगल में 45 वर्षीय वेनस विलियम्स ने कनाडा की लेलाह फर्नांडीज के साथ मिलकर लगभग एक दशक बाद किसी ग्रैंड स्लैम डबल्स क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्यूंकि इस जोड़ी ने रूस की एकातेरिना अलेक्सांद्रोवा और चीन की झांग शुआई को 6-3, 6-4 से हराया है। इसके अलावा यह साल 2016 के बाद वीनस का पहला डबल्स ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







