Friday, February 13

South Africa Team In ODI: Another Shameful Record In The Name Of South Africa Team In ODI, Made Its Joint 7th Lowest Score

अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच शारजाह के मैदान पर खेला गया। पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने 6 विकेटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच शारजाह के मैदान पर खेला गया, जिसमें मेजबान अफगानिस्तान के गेंदबाजों का कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला।

South Africa Team In ODI: Another Shameful Record In The Name Of South Africa Team In ODI, Made Its Joint 7th Lowest Score
South Africa Team In ODI: Another Shameful Record In The Name Of South Africa Team In ODI, Made Its Joint 7th Lowest Score / getty image

बता दें कि, साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार वनडे फॉर्मेट में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की द्विपक्षीय सीरीज खेल रही है। पहले एकदिवसीय मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और यह निर्णय उनके पक्ष में रहा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी टीम अफगानी गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए और महज 33.3 ओवरों में 106 रन बनाकर सिमट गई।

लिमिटेड ओवर्स में पहली बार अफगनिस्तान के सामने सिमटी अफ्रीकी टीम

South Africa Team In ODI: Another Shameful Record In The Name Of South Africa Team In ODI, Made Its Joint 7th Lowest Score
South Africa Team In ODI: Another Shameful Record In The Name Of South Africa Team In ODI, Made Its Joint 7th Lowest Score / getty image

साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच इसके पहले 2 वनडे और तीन टी20मुकाबले खेले गए थे लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम कभी भी ऑलआउट नहीं हुई थी। हालांकि, इस मुकाबले के साथ ही उनका यह लय भी समाप्त हो गया। इस रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने पहले पावरप्ले में ही अफ्रीकी टीम के सात बल्लेबाजों को महज 36 के मामूली स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

इसके बाद साउथ अफ्रीका टीम के खिलाड़ी वियान मूल्डर 52 और फोर्टूइन की 16 रनों की अहम पारी की बदौलत अफ्रीकी टीम 100 का आंकड़ा पार करने में सफल रही। अफगानिस्तान के लिए गेंदबाजी में फजहलक फारूकी 4/35 और लेग स्पिनर राशिद खान 2 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे।

साउथ अफ्रीका ने बनाया वनडे में अपना 7वां संयुक्त सबसे कम स्कोर

South Africa Team In ODI: Another Shameful Record In The Name Of South Africa Team In ODI, Made Its Joint 7th Lowest Score
South Africa Team In ODI: Another Shameful Record In The Name Of South Africa Team In ODI, Made Its Joint 7th Lowest Score / getty image

दक्षिण अफ्रीका की टीम का सबसे कम स्कोर साल 1993 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रहा था, जिस मुकाबले में अफ्रीकी टीम महज 69 रनों पर सिमट गई थी।
अफ्रीकी टीम का वनडे में सबसे कम स्कोर

69 रन – बनाम ऑस्ट्रेलिया (साल 1993)

83 रन – बनाम भारत (साल 2023)

83 रन – बनाम इंग्लैंड (साल 2008)

83 रन – बनाम इंग्लैंड (साल 2022)

99 रन – बनाम भारत (साल 2022)

101 रन – बनाम पाकिस्तान (साल 2000)

106 रन – बनाम ऑस्ट्रेलिया (साल 2002)

106 रन – बनाम अफगानिस्तान (साल 2024)

यह भी पढ़ें:- IND vs BAN 1st Test: केएल राहुल और सरफराज खान में से किसे मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह? 

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version