Friday, February 13

IPL 2025: BCCI May Soon Issue Retention Policy Regarding IPL 2025 Mega Player Auction

आईपीएल 2025 सीजन के लिए मेगा प्लेयर ऑप्शन आयोजन होगा जिसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से पहले रिटेंशन पॉलिसी जारी की जानी है, वहीं ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि मेगा आक्शन इस साल के अंत में नवंबर या दिसंबर महीने में हो सकता है।

इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 2025 को लेकर अभी से ही हर तरफ चर्चा देखने को मिल रही है क्योंकि आने वाले सीजन से पहले मेगा प्लेयर ऑप्शन का आयोजन होना है जिसमें सभी टीमों में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से अब तक प्लेयर रिटेंशन को लेकर कोई भी नियम जारी नहीं किए गए हैं जिसका इंतजार सभी 10 फ्रेंचाइजियों और क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है रिपोर्ट्स की माने तो यह खबर सामने आ रही है कि बीसीसीआई मेगा प्लेयर ऑक्शन के लिए जल्द ही रिटेंशन पॉलिसी नियम को जारी कर सकता है।

IPL 2025: BCCI May Soon Issue Retention Policy Regarding IPL 2025 Mega Player Auction
IPL 2025: BCCI May Soon Issue Retention Policy Regarding IPL 2025 Mega Player Auction / getty image

बीसीसीआई की तरफ से अब तक रिटेंशन प्लेयर को लेकर कोई भी अपडेट नहीं आया है लेकिन बीसीसीआई इसे लेकर जल्द ही अपना फैसला सुन सकता है टीम के सभी फ्रेंचाइजी और आईपीएल फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है क्योंकि इसके बाद ही यह साफ हो पाएगा की कौन सी टीम कितने खिलाड़ियों को एक्शन से पहले रिटेन कर सकती है और इसके अलावा राइट टू मैच यानी कि आईटीएम कार्ड होगा या नहीं इसको लेकर भी मामला पूरी तरह से साफ हो जाएगा।

रिटेंशन पॉलिसी के नियम को लेकर फंसा हुआ है मामला

IPL 2025: BCCI May Soon Issue Retention Policy Regarding IPL 2025 Mega Player Auction
IPL 2025: BCCI May Soon Issue Retention Policy Regarding IPL 2025 Mega Player Auction / getty image

बीसीसीआई की तरफ से पिछली बार साल 2022 में हुए मेगा प्लेयर ऑक्शन में सभी टीमों को ज्यादातर चार खिलाड़ियों को रिटर्न करने की छूट दी गई थी। वही इस बार फ्रेंचाइजी के साथ रिटेंशन पॉलिसी को लेकर हुई मीटिंग में वह रिटन किए जाने वाले खिलाड़ियों की संख्या में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है जिसमें कुछ टाइम जहां काम से कम 8 खिलाड़ियों को रिटन किए जाने के पक्ष में हैं तो वहीं कुछ पुराने नियम से भी खुश हैं ऐसे में बीसीसीआई अब कितने खिलाड़ियों को रिटर्न करने की छूट देता है इसको लेकर भी सभी की नजर बीसीसीआई के आखिरी निर्णय पर टिकी हुई है।

दिसंबर के पहले सप्ताह में हो सकता है मेगा प्लेयर ऑप्शन

IPL 2025: BCCI May Soon Issue Retention Policy Regarding IPL 2025 Mega Player Auction
IPL 2025: BCCI May Soon Issue Retention Policy Regarding IPL 2025 Mega Player Auction / getty image

आईपीएल 2025 के मेगा प्लेयर ऑक्शन को लेकर बीसीसीआई के एक सूत्र ने अपने बयान में बताया है कि बोर्ड की तरफ से अगले कुछ दिनों में एक्शन को लेकर नियमों को जारी कर दिया जाएगा। वहीं इसका आयोजन इस साल नवंबर महीने के अंत में या फिर दिसंबर महीने की पहले सप्ताह में किया जा सकता है।

हालांकि पिछले 10 सालों में आईपीएल में तीन बार मेगा प्लेयर ऑक्शन का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें एक बार साल 2014 में जबकि दूसरी बार साल 2018 में उसे समय किया गया था जब राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 2 साल के बहन के बाद आईपीएल में वापसी की थी। बता दे की साल 2021 में कोरोना महामारी की वजह से मेगा प्लेयर ऑक्शन को 1 साल के लिए टाल दिया गया था जिसके बाद साल 2022 में इसे दोबारा से आयोजित किया गया था।

यह भी पढ़ें:- Ind Vs Ban 1st Test: यहाँ जानिए भारत और बांग्लादेश के बीच कितने बजे शुरू होगा मुकाबला और कहां देख सकेंगे लाइव मैच

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version