Friday, March 20

ODI Cricket: वनडे क्रिकेट को सीमित ओवर का क्रिकेट भी कहा जाता है। इसके चलते हुए दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने बीते 2 सितंबर को इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हराया था। तब इन दोनों टीमों के बीच यह मैच हेडिंग्ले में खेला गया था। वहीं इस मैच में जीत के लिए मिले 132 रन के छोटे से लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका की टीम ने केवल 21वें ओवर में ही हासिल कर लिया था। इस टीम की जीत में तब एडेन मार्करम ने काफी अहम भूमिका निभाई थी। इसके चलते हुए वह इसी मैच में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी भी बने थे। आइए इन बल्लेबाजों की सूची के बारे में भी जान लेते हैं।

1. एडेन मार्करम :-

इस सूची में पहले पायदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज एडेन मार्करम का नाम आता है। इस मैच में उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए केवल 23 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था।

Aiden Markram
image source vis getty images

इसके बाद उन्होंने 55 गेंदों में 156.36 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 86 रनों की शनदार पारी खेली थी। इस पारी में हमें उनके बल्ले से 13 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले थे। वहीं इस मैच में उनको इंग्लिश गेंदबाज आदिल राशिद ने आउट किया था। इसके अलावा उन्होंने इसी मैच में यान रिकेलटन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी भी की थी।

मार्करम ने साझेदारी में बनाया अहम रिकॉर्ड :-

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच अभी हाल ही में वनडे सीरीज खेली गई थी। इन मैचों में दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एडेन मार्करम का बल्ला खूब चला था।

Aiden Markram
image source vis getty images

इसके चलते हुए मार्करम और रिकेलटन अब इंग्लैंड टीम के खिलाफ उनके देश में शतकीय साझेदारी करने वाली दक्षिण अफ्रीका की दूसरी सलामी जोड़ी भी बन गई है। क्यूंकि उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ हर्शल गिब्स और गैरी कर्स्टन की जोड़ी ने साल 1999 में किया था ,तब इन दोनों की जोड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ 111 रन की साझेदारी की थी।

2. क्रिस मॉरिस :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बल्लेबाज क्रिस मॉरिस का नाम आता है। तब इन दोनों टीम के बीच यह मैच लीड्स में खेला गया था। लेकिन अब मार्करम ने क्रिस मॉरिस को पीछे छोड़ दिया है। उस समय साल 2016 में जोहांसबर्ग वनडे मैच में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ मॉरिस ने 38 गेंदों में 62 रनों की शानदार पारी खेली थी।

Chris Morris
Chris Morris

वहीं तब इस मैच में जीत के लिए मिले 263 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मॉरिस ने केवल 30 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। इस मैच में उन्होंने काइल एबॉट के साथ मिलकर 52 रनों की साझेदारी की थी। इसके अलावा मॉरिस की पारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका की टीम ने तब यह मैच 1 विकेट से जीत लिया था।

3. डेविड मिलर :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर का नाम आता है। साल 2023 में ब्लोमफोन्टेन में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 342 रन का स्कोर खड़ा किया था।

David Miller
David Miller

इसके बाद इस विशाल स्कोर का पीछा करते हुए मेजबान टीम से कप्तान तेम्बा बावुमा ने शानदार शतक (109) लगाया था। वहीं उनके अलावा डेविड मिलर ने भी इसी मैच में 37 गेंदों में नाबाद रहते हुए 58 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में उन्होंने अपना अर्धशतक केवल 33 गेंदों पर ही पूरा कर लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version