T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। वहीं क्रिकेट के इस खेल में हैट्रिक लेना या फिर किसी पारी में 5 विकेट हॉल लेना गेंदबाजों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है। इस बीच कुछ गेंदबाज ही किसी एक मैच में हैट्रिक लेने के साथ-साथ 5 विकेट लेने में भी कामयाब रहे हैं। इस दौरान अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज मोहम्मद नवाज ने त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के फाइनल में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ यह कारनामा किया है। इस बीच आइए उन स्पिनरों के बारे में भी जान लेते हैं जिन्होंने मैच में हैट्रिक समेत कुल 5 विकेट लिए हैं।
1. राशिद खान :-
इस सूची में पहले पायदान पर अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान का नाम आता है। उन्होंने साल 2019 में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ डबल हैट्रिक ली थी। उस मैच में उन्होंने अपने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर केविन ओब्रायन का विकेट लिया था।

इसके बाद फिर उन्होंने अपने आखिरी ओवर की शुरुआती 3 गेंदों पर जॉर्ज डॉकरेल, शेन गेटकेट और सिमी सिंह के विकेट चटकाए थे। इस मैच में उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 27 रन देते हुए 5 विकेट लिए थे। तब अफगानिस्तान की टीम को इस मैच में 32 रनों से जीत मिली थी।
2. एश्टन एगर :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज एश्टन एगर का नाम आता है। उन्होंने साल 2020 में दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ टी-20 मैच में काफी शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं उस समय इन दोनों टीमों के बीच यह मैच जोहान्सबर्ग में खेला गया था।

इस मैच में बाएं हाथ के इस स्पिनर ने फाफ डु प्लेसिस, एंडिले फेहलुकवायो और डेल स्टेन को आउट करते हुए हैट्रिक ली थी। वहीं तब उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 24 रन देकर 5 विकेट लिए थे। इसके अलावा उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते हुए पूरी दक्षिण अफ्रीका की टीम केवल 89 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी।
3. मोहम्मद नवाज :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज मोहम्मद नवाज का नाम आता है। उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने पहले ओवर की 5वीं गेंद पर रसूली (0) को आउट करते हुए विकेटों का खाता खोला था। इसके बाद फिर उन्होंने अपनी आखिरी गेंद पर अफगानी बल्लेबाज अजमतुल्लाह उमरजई (0) को भी आउट कर दिया था।

इसके बाद फिर उन्होंने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर इब्राहिम जादरान का विकेट लेते हुए अपनी हैट्रिक को पूरा किया था। इसके बाद फिर उन्होंने इसी मैच में करीम जनत (0) और राशिद खान को भी अपना शिकार बनाया था। इसके चलते हुए उन्होंने अपने 4 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे।
4. इस सूची में भी शामिल हुए मोहम्मद नवाज :-

इसके चलते हुए अब स्टार स्पिन गेंदबाज मोहम्मद नवाज टी-20 इंटरनेशनल में 5 विकेट हॉल लेने वाले 5वें पाकिस्तानी खिलाड़ी भी बन गए हैं। क्यूंकि उनसे पहले पाकिस्तान की टीम के लिए यह कारनामा उमर गुल, हसन अली, इमाद वसीम और सुफियान मुकीम कर चुके हैं। वहीं इन पाकिस्तानी गेंदबाजों में से गुल ने 2 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







