महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की मेज़बानी भारत और श्रीलंका में की जाएगी। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें शामिल होंगी। इस बार महिला विश्व कप 2025 का आगाज़ 30 सितंबर से होगा, जबकि इसका ख़िताबी फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम एक-दूसरे के खिलाफ सात ग्रुप-स्टेज मैच खेलेगी, जिसमें से टॉप चार टीमें नॉकआउट मुकाबले में पहुंचेंगी। इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया है।
महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में शामिल सभी टीमों के स्क्वाड:
ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, ऐश गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शूट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम।
न्यूज़ीलैंड: सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, फ्लोरा डेवोनशायर, इज़ी गेज, पोली इंग्लिस, बेला जेम्स, मेली केर, जेस केर, रोज़मेरी मैयर, जॉर्जिया प्लिमर, ली ताहुहु।
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा।
इंग्लैंड: नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एम अर्लट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एम्मा लैम्ब, लिन्सी स्मिथ, डैनी व्याट-हॉज, टैमी ब्यूमोंट।
दक्षिण अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), अयाबोंगा खाका, ताज़मिन ब्रिट्स, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेरी डर्कसन, एनेके बॉश, मसाबाटा क्लास, सुने लुस, काराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, नोंडुमिसो शांगासे, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, मारिज़ैन कप्प।
श्रीलंका: चमारी अथापथु, हासिनी परेरा, विश्मी गुणरथने, हर्षिता समरविक्रमा, कवीशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, इमेशा दुलानी, देवमी विहंगा, पियमी वाथसाला, इनोका राणावीरा, सुगंदिका दासनायका, उदेशिका प्रबोदानी, मल्की मदारा, अचिनी कुलसूर्या।
बांगलादेश: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, फरगना हक, रुब्या हैदर झेलिक, निशिता अख्तर निशी, सुमैया अख्तर, शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, शांजिदा अख्तर मघला।
पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली सिद्दीकी (उप-कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, एमान फातिमा, नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, ओमैमा सोहेल, रमीन शमीम, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शावाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज, सैयदा अरूब शाह।
महिला वर्ल्ड कप 2025 के वेन्यू:
भारत में चार वेन्यू पर मैच खेले जाएंगे:
- असम क्रिकेट स्टेडियम (गुवाहाटी)
- होल्कर स्टेडियम (इंदौर)
- एसीए-वीडीसीए स्टेडियम (विशाखापत्तनम)
- डीवाई पाटिल स्टेडियम (नवी मुंबई)
श्रीलंका में एक वेन्यू पर वर्ल्ड कप का मैच खेला जाएगा:
- प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो)
वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 लाइव मैच कैसे देखें:
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर वर्ल्ड कप 2025 के मैचों का प्रसारण होगा। मोबाइल पर मैच Jio hotStar ऐप पर देखे जा सकते हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







