Monday, February 2

आईपीएल 2026 की रिटेंशन डेडलाइन से पहले ही फ्रैंचाइज़ी की माथापच्ची शुरू हो गई है। क्योंकि, जिन टीमों का पिछले सीजन में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, वो अपनी स्क्वाड में बदलाव करने को देख रही हैं। जिसके चलते वो कई बड़े खिलाड़ियों को भी रिलीज़ कर सकती हैं। ताकि उनके पास ऑक्शन में अच्छी-खासी रकम मिल सके और वे अपनी स्क्वाड बना सकें। इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रैंचाइज़ी अपने ताबड़तोड़ विकेटकीपर बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन को रिलीज़ कर सकती है। तो चलिए जानते हैं पूरे मुद्दे को।

एसआरएच कर सकती है हेनरिक क्लासेन को रिलीज़

SRH May Release Henrich Klaasen Ahead Of IPL Auction
SRH May Release Henrich Klaasen Ahead Of IPL Auction

दरअसल मीडिया खबरों के मुताबिक, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 2026 के ऑक्शन से पहले हेनरिक क्लासेन को रिलीज़ कर सकती है। उन्होंने पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन से पहले साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज़ को कप्तान पैट कमिंस से भी ज्यादा रकम देकर रिटेन किया था। उन्हें 23 करोड़ में एसआरएच ने रिटेन किया था और कप्तान कमिंस को 18 करोड़ दिए थे।

ऑक्शन में ज्यादा पर्स के साथ जाना चाहती है हैदराबाद

हैदराबाद की टीम पिछले सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई थी। उनके दोनों ताबड़तोड़ ओपनर बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और क्लासेन का भी सीजन कुछ खास नहीं गया था।

वो अपनी हाई प्राइस को जस्टिफाई नहीं कर पाए थे, जिसके चलते अब उन्हें रिलीज़ कर ऑक्शन में कम दाम में लेने की कोशिश कर सकती है। उनकी शुरुआत भले ही अच्छी न रही हो लेकिन जाते-जाते उन्होंने कुछ तूफानी पारियां जरूर खेली थीं।

ऑक्शन में कम रकम में लेने की है कोशिश

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के पास गेंदबाजी अटैक अच्छा नहीं है, जिसको बनाने का प्रयास वो इस बार के ऑक्शन में करेंगी। इसलिए क्लासेन को रिलीज़ किया जा सकता है। मीडिया खबरों के मुताबिक, क्लासेन का प्राइस ज्यादा है और उन्हें रिलीज़ करके नीलामी में कम रकम में लेने की कोशिश की जाएगी।

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने पिछले सीजन खेले 14 मुकाबलों में 44.27 की एवरेज और 172.69 की स्ट्राइक रेट से 487 रन बनाए थे। इस दौरान उनके नाम 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल था और उनका हाईएस्ट स्कोर 105 रन था।

शमी को भी किया जा सकता है रिलीज़

यही नहीं, उनके साथ ही भारत के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को भी रिलीज़ किया जा सकता है। उन्हें भी एसआरएच ने 10 करोड़ में खरीदा था और उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं था। हालांकि इस बार घरेलू टूर्नामेंट में शमी का प्रदर्शन बहुत शानदार है और वो इस समय रणजी ट्रॉफी में लीडिंग विकेट-टेकर में से हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version