Thursday, June 18

ZIM Vs SL: सीरीज के तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हरा दिया है। इन दोनों के बीच यह तीसरा मैच भी हरारे के मैदान पर ही खेला गया था। इस मैच में मिले 192 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को श्रीलंकाई टीम ने अपने बल्लेबाज कामिल मिशारा के नाबाद अर्धशतक (73*) की मदद से हासिल कर लिया। वहीं इस मैच में जीत के साथ ही श्रीलंकाई टीम ने सीरीज पर 2-1 से अपना कब्जा भी कर लिया है।

काफी रोमांचक रहा मैच :-

जिम्बाब्वे टीम की तरफ से पारी की शुरुआत करने आए तदिवानाशे मारुमानी ने इस मैच में शानदार अर्धशतक (51) लगाया। जबकि उनके कप्तान सिकंदर रजा ने 28-और रयान बर्ल ने 26 रन बनाए। इसके चलते हुए मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 191 रनों का स्कोर खड़ा किया।

Sri Lanka beat Zimbabwe
Sri Lanka beat Zimbabwe

इसके बाद इन रनों के जवाब में श्रीलंका टीम के बल्लेबाज पथुम निसांका (33) और कुसल मेंडिस (30) ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद फिर बल्लेबाज कामिल मिशारा और कुसल परेरा ने भी अपनी टीम के लिए शानदार पारियां खेलते हुए जीत दिलाई।

मारुमानी ने लगाया शानदार अर्धशतक :-

जिम्बाब्वे टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज मारुमानी ने इस मैच में अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का कुल चौथा अर्धशतक लगाया। वहीं श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ यह उनके बल्ले से निकलने वाली पहली अर्धशतकीय पारी थी।

Tadiwanashe Marumani
Tadiwanashe Marumani

इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ने 44 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 51 रन बनाए हैं। इसके बाद उनको श्रीलंकाई गेंदबाज दूषण हेमंथा ने आउट कर दिया। इसके अलावा मारुमानी ने अभी तक 48 पारियों में 17.32 की बल्लेबाजी औसत से 797 रन बनाए हैं।

श्रीलंका के लिए मिशारा ने खेली मैच जिताऊ पारी :-

इस मैच में 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम ने अपना पहला विकेट 58 रन के स्कोर गंवाया। इसके बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए मिशारा आए। इसके बाद उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक लगा दिया।

Kamil Mishara
Kamil Mishara

इस मैच में वह अंत तक 43 गेंदों में 73 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में हमें 6 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले। इस मैच में उन्होंने परेरा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 117 रन की अटूट साझेदारी भी की। क्यूंकि इस मैच में परेरा 46 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

इस मैच में बने कुल 384 रन :-

श्रीलंका क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच यह सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच था। इन दोनों के बीच यह मैच हरारे में खेला गया था। इस मैच में पहले खेलते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाये थे। जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन बना दिए। इस तरह से मैच में कुल मिलाकर 384 रन बने थे। क्यूंकि यह इन दोनों देशों के बीच किसी टी-20 में बने सर्वाधिक रन भी हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version