Hockey Asia Cup 2025: भारत और दक्षिण कोरिया के बीच बीते दिन रविवार को बिहार के राजगीर में एशिया कप 2025 का फाइनल मैच खेला गया था। इस खिताबी मैच में भारतीय हॉकी टीम ने पांच बार की विजेता कोरिया को 4-1 से हरा दिया था। वहीं इसके बाद ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, खेल मंत्री मनसुख मांडविया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है। इसके अलावा हम यहां बता देना चाहते हैं कि भारतीय हॉकी टीम आठ साल बाद एशिया कप की चैंपियन बनी है। जबकि यह उनकी टूर्नामेंट में चौथी खिताबी जीत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई :-

भारतीय हॉकी टीम की दक्षिण कोरिया पर फाइनल मैच में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी गदगद हो गए। इसके बाद उन्होंने एक्स पर लिखा, “बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई।

यह जीत इसलिए और भी खास है क्योंकि उन्होंने गत विजेता दक्षिण कोरिया को हराया है। इस समय यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गौरव का क्षण है। इसके अलावा हमारे खिलाड़ी और भी ऊँचाइयाँ छूते रहें और देश का नाम रोशन करते रहें। बस मेरी यही कामना है।

भारतीय खेल मंत्री ने भी जताई खुशी :-

भारतीय हॉकी टीम की इस खिताबी जीत पर खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी काफी खुशी जताई है। इसके बाद उन्होंने भी लिखा, “अद्भुत प्रदर्शन! राजगीर, बिहार में आयोजित एशिया कप हॉकी के फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर चैंपियन का खिताब जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम को मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई। इस बार आप सभी ने पूरे एशिया कप में उत्कृष्ट खेल का उदाहरण पेश किया है, सभी को मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं।”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी जताई खुशी :-

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा कि, “ऐतिहासिक विजय… भारत वासियों को हार्दिक बधाई! पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 की विजेता भारतीय हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य का हृदयतल से अभिनंदन! जय हिंद! “

इस तरह का रहा पूरा मैच :-

इस मैच की शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ियों ने काफी आक्रामक खेल दिखाया और बढ़त हासिल की। क्यूंकि इस मैच के पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दागकर भारत को बढ़त दिला दी थी। लेकिन इसके बाद आठवें मिनट में जुगराज सिंह पेनाल्टी स्ट्रोक का फायदा उठाने से चूक गए थे। इस मैच में पहला क्वार्टर भारत के नाम 1-0 से रहा था।

Indian men hockey team
Indian men hockey team

इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा। क्यूंकि दिलप्रीत सिंह ने 27वें मिनट में गोल करते हुए भारतीय टीम को 2-0 से आगे कर दिया था। इस तरह से खेल के हाफ-टाइम तक भारत 2-0 से आगे था। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में कोरिया ने वापसी की कोशिश की और लगातार पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किए। लेकिन भारतीय डिफेंस के आगे उनकी एक न चली।

Indian men hockey team
Indian men hockey team

इसके बाद खेल के 44वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने अपना दूसरा और भारत का तीसरा गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। इसके बाद खेल के अंतिम क्वार्टर में भारत की तरफ से अमित रोहिदास ने 49वें मिनट में शानदार फील्ड गोल किया। लेकिन इसके एक मिनट बाद ही कोरिया के डैन सन ने गोल दागकर अंतर 4-1 कर दिया।

Indian men hockey team
Indian men hockey team

इसके बाद भारतीय टीम ने मैच पर पूरी तरह से अपना नियंत्रण बनाए रखा। इस मैच के चारों क्वार्टर में दबदबा बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों ने यह खिताबी जीत अपने नाम की और एक बार फिर साबित किया कि हॉकी में भारत एशिया की सबसे मजबूत टीम है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version