Sri Lanka Women Team Schedule For ICC Women’s World Cup 2025: वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 को शुरू होने में अब सिर्फ एक हफ्ते से भी कम का समय रह गया है। ऐसे में सभी टीमें इस टूर्नामेंट की तैयारी में जुटी हुई हैं ताकि वे अच्छा प्रदर्शन कर सकें। इस मल्टीनेशनल इवेंट के लिए आईसीसी ने शेड्यूल का ऐलान कुछ समय पहले ही किया था।
इस बार वीमेंस वर्ल्ड कप का आयोजन भारत और श्रीलंका की मेज़बानी में किया जा रहा है। यह राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें सभी टीमों का मुकाबला हर टीम से होगा। 30 सितंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट का पहला मैच दोनों मेजबान देशों के बीच खेला जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि श्रीलंकाई टीम के मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे।
पहली बार वीमेंस वर्ल्ड कप की सह-मेजबान बनी श्रीलंका

वीमेंस वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसा होगा जब श्रीलंका भी मेज़बानी कर रही होगी। इसके पहले सिर्फ एक ही देश टूर्नामेंट को होस्ट करता था। हालांकि इस बार ऐसा नहीं है और भारत के साथ-साथ श्रीलंका की टीम भी मल्टीनेशनल इवेंट को होस्ट करेगी। इस बार के मल्टीनेशनल इवेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
इंडिया के खिलाफ करेगी सफर की शुरुआत
श्रीलंका की टीम को अपने वर्ल्ड कप के अभियान की शुरुआत 30 सितंबर को भारत के खिलाफ गुवाहाटी में खेलना है। यह मुकाबला उन्हें इंडिया में खेलना है, जबकि उसके बाद उनके होम मुकाबले शुरू होंगे और दूसरा मैच डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ है। 7 बार की विजेता के साथ 4 अक्टूबर को कोलंबो में मुकाबला खेला जाएगा।
दूसरे मैच के बाद श्रीलंका को एक हफ्ते का आराम मिलेगा और उसके बाद उनका मुकाबला इंग्लैंड के साथ 11 अक्टूबर को है। यह भी कोलंबो में खेला जाएगा। वहीं, उनका अगला मैच 14 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलंबो में है, जबकि 17 अक्टूबर को वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलंबो में ही भिड़ेंगी।
पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी अंतिम मुकाबला
श्रीलंका की टीम उसके बाद बांग्लादेश से मैच खेलने के लिए भारत आएगी। जहां दोनों देशों के बीच 20 अक्टूबर को नवी मुंबई में मैच खेला जाएगा, जबकि उनका आखिरी लीग मुकाबला 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा, जो कोलंबो में खेला जाएगा।
वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में श्रीलंका का शेड्यूल
30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी
4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, कोलंबो
11 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, कोलंबो
14 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, कोलंबो
17 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, कोलंबो
20 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, नवी मुंबई
24 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, कोलंबो
वीमेंस वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड
चमारी अटापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, इमेशा दुलानी, देवमी विहंगा, पिउमी वाथ्सला, इनोका राणावीरा, सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोदानी, मल्की मदारा, अचिनी कुलसूर्या।

