Sunday, March 22

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का 11वां सीजन 26 मार्च से शुरू होने जा रहा है, लेकिन इस बार टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कई विदेशी खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को उम्मीद थी कि इस बार सभी विदेशी खिलाड़ी लीग में हिस्सा लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। मुजरबानी के बाद अब श्रीलंका के टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कप्तान और ऑलराउंडर दासुन शनाका ने भी इस लीग से अपना नाम वापस ले लिया हैं साथ ही वह अब आईपीएल 2026 में खेलते नजर आएंगे।

निजी कारणों की वजह से लिया फैसला

दासुन शनाका को पीएसएल 2026 में लाहौर कलंदर्स टीम का हिसा थे, लेकिन उन्होंने निजी कारण बताते हुए टूर्नामेंट से हटने का फैसला कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें सैम करन की जगह अपनी टीम में शामिल किया है। टीम के एक अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि की है। सैम करन ग्रोइन इंजरी के चलते पूरे सीजन इस लीग से बाहर हो गए हैं, इसलिए टीम को एक अच्छे ऑलराउंडर की तलाश थी और शनाका इस रोल के लिए सही विकल्प माने जा रहे हैं।

इसके साथ इस लीग से और भी खिलाड़ी हो चुके हैं बाहर

सिर्फ शनाका ही नहीं, बल्कि कई और खिलाड़ी भी पीएसएल (PSL) 2026 से बाहर हो चुके हैं। जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी, जो पहले पीएसएल का हिस्सा थे, अब आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे। इसके अलावा अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी इस बार पीएसएल में खेलते हुए नज़र नहीं आयेंगे।

इस बार आईपीएल का पहला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम सनराइजर्स राइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिनास्वम्मी स्टेडियम में खेला जाएगा ।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version