टी20 वर्ल्ड कप को शुरू होने में अब कुछ दिनों का समय बाकी रह गया है। सभी टीमें तैयारी में लगी हुई हैं ताकि वे इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। इसी के चलते पाकिस्तान की टीम भी श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है, ताकि मल्टीनेशनल इवेंट की तैयारियों को पुख्ता किया जा सके। इस बार टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करते हुए दिखाई देंगे।
श्रीलंका की टीम घर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए काफी कड़ी मेहनत कर रही है। वह लगातार अपने कोचिंग सेटअप में बड़े चेहरों को जोड़ रही है। अब उन्होंने वर्ल्ड कप विनर बल्लेबाजी कोच को अपने साथ जोड़ा है। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं वे दिग्गज?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए विक्रम राठौड़ को बनाया बैटिंग कोच

श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। इस टूर्नामेंट से पहले उन्होंने आर श्रीधर को फील्डिंग कोच भी बनाया था।
विक्रम राठौड़ का कार्यकाल बतौर भारतीय बल्लेबाजी कोच साल 2024 में पूरा हुआ था, जिसके बाद वे हट गए थे। विक्रम उसके बाद राजस्थान रॉयल्स के कोचिंग सेटअप में जुड़े थे, जहाँ वे असिस्टेंट कोच की भूमिका निभा रहे थे। राठौड़ का कॉन्ट्रैक्ट सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप तक है। उसके बाद वे आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ेंगे।
लसिथ मलिंगा को बनाया गया बॉलिंग कंसल्टेंट
यही नहीं, श्रीलंका ने इसके पहले अपने ही देश के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को भी कोचिंग सेटअप में शामिल किया है। बोर्ड ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए गेंदबाजी कंसल्टेंट के रूप में जोड़ा है। 40 दिनों के इस मेगा इवेंट में वे टीम के साथ रहेंगे।
श्रीलंका के हेड कोच सनथ जयसूर्या हैं। जब से उन्होंने कोचिंग की कमान संभाली है, तब से उनके प्रदर्शन में सुधार देखने को मिल रहा है। इन सभी के आने से श्रीलंका का सपोर्ट स्टाफ काफी मजबूत हो गया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए श्रीलंका सपोर्ट स्टाफ
हेड कोच- सनथ जयसूर्या
बैटिंग कोच- विक्रम राठौर
बॉलिंग कंसल्टेंट- लसिथ मलिंगा
फील्डिंग कोच- आर श्रीधर







