Google News Sports Digest Hindi

Steve Smith: आगामी श्रीलंका के दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने वाले है। इस दौरे पर अपनी एड़ी की चोट के कारण और अपनी पैटरनिटी लीव के चलते हुए पैट कमिंस टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इस दौरे पर विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। वहीं इस दौरे पर जाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम में जोश हेजलवुड और ऑलराउंडर मिशेल मार्श शामिल नहीं हैं।

Steve Smith
image source via getty images

इस आगामी श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में मौजूदा समय में टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने वाले है। क्यूंकि अपनी एड़ी की चोट और पैटरनिटी लीव के चलते हुए पैट कमिंस इस दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी एड़ी में चोट भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान लगी थी।

Steve Smith
image source via getty images

इसके अलावा टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी चोट के चलते टीम से बाहर हैं। जबकि ऑलराउंडर मिशेल मार्श को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं अब ये दोनों खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में वापसी कर सकते हैं। श्रीलंका दौरे के तुरंत बाद ही यह चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाने वाली है।

ट्रेविस हेड होंगे ऑस्ट्रेलिया के उप-कप्तान :-

भारत के खिलाफ अभी हाल ही में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड को उप-कप्तान बनाया गया है। इस दौरे पर जाने वाली टीम में ब्यू वेबस्टर, सैम कॉन्स्टास और नाथन मैक्सविनी भी शामिल हैं।

Travis Head
image source via getty images

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा है कि, “हमारे लिए श्रीलंका दौरा चुनौतीपूर्ण और रोमांचक होने वाला है। क्योंकि वहां पर अलग-अलग तरह की पिचें मिलती हैं। तभी तो हमारी इस टीम में विभिन्न परिस्थितियों के हिसाब से प्लेइंग इलेवन चुनने के कई विकल्प मौजूद हैं।”

टीम में सबसे अनुभवी बल्लेबाज है Steve Smith :-

इसके अलावा एक कप्तान के रूप में अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। इस खिलाड़ी (Steve Smith) ने साल 2014 में पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाली थी। तभी तो उनकी कप्तानी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को 21 मैचों में जीत मिली।

Steve Smith
image source via getty images

जबकि इस टीम को केवल 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा इस दौरान उनके 7 मैच ड्रा भी रहे है। वहीं साल 2018 में बॉल टेम्परिंग में शामिल होने की वजह से उनपर (Steve Smith) बैन लगा दिया गया था। तब उनको कप्तानी से भी हटा दिया गया था।

श्रीलंका दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है :-

ऑस्ट्रेलिया की टीम :- स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, ट्रेविस हेड (उपकप्तान), जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कॉन्स्टास, मैट कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version