Sunday, February 15

Sunil Gavaskar Praised BCCI Secretary Jay Shah

भारत के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने शनिवार को बीसीसीआई सचिव जय शाह की जमकर तारीफ़ की और कहा कि उन्होंने जो हासिल किया है, वह सराहनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग अपने राजनीतिक एजेंडे के कारण उन्हें श्रेय देने से इनकार करते हैं।

पूर्व भारतीय दिग्गज ने महिला प्रीमियर लीग शुरू करने, महिला और पुरुष टीमों के लिए समान वेतन लागू करने, आईपीएल खिलाड़ियों की फीस बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने में जय शाह (Jay Shah) के योगदान की भी सराहना की। इसके साथ ही साथ उन्होंने शाह के ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया है।

राजनीतिक एजेंडे के कारण नहीं दिया जाता है जय शाह को श्रेय- सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar Praised BCCI Secretary Jay Shah
Sunil Gavaskar Praised BCCI Secretary Jay Shah

इंडिया टुडे से बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा, “हमेशा कुछ ऐसे खिलाड़ी होंगे जो थोड़ा निराश कर सकते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि मौजूदा नेतृत्व ने जो किया है वह काफी शानदार है।”

उन्होंने आगे कहा, “बहुत से लोग जय शाह की आलोचना करते हैं, उनके योगदान के बजाय उनके पिता (गृहमंत्री अमित शाह) की राजनीतिक स्थिति पर ध्यान केंद्रित करते हैं। हालांकि, जय शाह ने जो हासिल किया है, जैसे महिला प्रीमियर लीग लाना, महिला टीम के लिए पुरुषों के बराबर वेतन सुनिश्चित करना, आईपीएल खिलाड़ियों की फीस बढ़ाना और प्रोत्साहनों को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाना, वह सराहनीय है। दुर्भाग्य से, कुछ लोग राजनीतिक एजेंडे के कारण उन्हें श्रेय देने से इनकार करते हैं।”

Sunil Gavaskar Praised BCCI Secretary Jay Shah
Sunil Gavaskar Praised BCCI Secretary Jay Shah

गौरतलब हो कि, जय शाह के कार्यकाल में भारतीय क्रिकेट में कई सारे महत्वपूर्ण सुधार हुए हैं, जिसके चलते कई सारे खिलाड़ी उभरकर सामने आ रहे हैं। इसके अलावा, हाल ही में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता, जिसके लिए भी जय शाह ने 125 करोड़ की प्राइज मनी की घोषणा की।

04 जुलाई को भारत लौटने के बाद खिलाड़ियों ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने अनुभव पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों और कोचों की पूरी टीम के साथ तस्वीर भी खिंचवाई, जिसमें कप्तान रोहित और राहुल द्रविड़ के साथ ट्रॉफी भी थी।

Sunil Gavaskar Praised BCCI Secretary Jay Shah
Sunil Gavaskar Praised BCCI Secretary Jay Shah

राष्ट्रीय राजधानी से निकलकर मुंबई पहुंचने के बाद रोहित शर्मा की अगुआई में वर्ल्ड चैंपियन टीम ने अपनी खुली छत वाली बस में परेड शुरू की। इसके बाद यह परेड वानखेड़े स्टेडियम में पहुंची, जहां भारतीय खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस दौरान मरीन ड्राइव से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक भारतीय खिलाड़ियों के समर्थन के लिए फैंस की भारी भीड़ भी इकट्ठा थी।

Sunil Gavaskar Praised BCCI Secretary Jay Shah

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version