Thursday, March 5

Sunil Gavaskar support ailing Vinod Kambli: क्रिकेट के मैदान में बाएं हाथ से शानदार क्लासिकल बल्लेबाज़ी करने वाले विनोद कांबली आज भले ही लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन उनकी ज़िंदगी के संघर्ष खत्म नहीं हुए। आर्थिक तंगी से जूझ रहे कांबली की मदद के लिए अब महान बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर ने एक फरिश्ते की तरह हाथ बढ़ाया है।

गावस्कर के CHAMPS फाउंडेशन ने 53 साल के कांबली को जिंदगीभर 30,000 रुपये हर महीने देने का फैसला किया है। इतना ही नहीं, सालाना 30,000 रुपये मेडिकल खर्च के लिए भी अलग से दिए जाएंगे। ये मदद 1 अप्रैल 2025 से लागू हो चुकी है। मतलब अब कांबली की जिंदगी कुछ हद तक पटरी पर लौटेगी।

वानखेड़े की मुलाकात बनी टर्निंग पॉइंट

 Sunil Gavaskar support ailing Vinod Kambli through his foundation by giving Rupees 30000 per month
Sunil Gavaskar support ailing Vinod Kambli/Getty Images

11 जनवरी 2025 को वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं सालगिरह के मौके पर जब कांबली ने गावस्कर से मुलाकात की थी और भावुक होकर उनके पैर छुए थे, तब शायद खुद गावस्कर भी कांबली की हालत से द्रवित हो गए थे। उसी दिन गावस्कर ने यह ठान लिया था कि वो इस पूर्व बल्लेबाज की मदद करेंगे। और अब अप्रैल आते-आते उन्होंने अपने वादे को निभा भी दिया।

बीमारी बनी थी वजह, अस्पताल में भर्ती थे कांबली

पिछले साल दिसंबर में विनोद कांबली को यूरिन इंफेक्शन हो गया था और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। तब से ही उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी और आर्थिक संकट भी उन्हें घेरे हुए था। गावस्कर ने तब ही तय कर लिया था कि इस क्रिकेट हीरो की मदद अब वक्त की मांग है।

CHAMPS फाउंडेशन बना क्रिकेट के चैंपियनों के लिए संजीवनी

सुनील गावस्कर ने 1999 में CHAMPS फाउंडेशन की नींव रखी थी, जिसका मकसद ही ये था कि रिटायर हो चुके और जरूरतमंद इंटरनेशनल क्रिकेटर्स की मदद की जाए। इससे पहले सलीम दुर्रानी को भी ये फाउंडेशन मदद दे चुका है और अब विनोद कांबली इसके दूसरे लाभार्थी बन गए हैं।

सचिन तेंदुलकर के साथ ऐतिहासिक पार्टनरशिप

Sunil Gavaskar support ailing Vinod Kambli
Sachin Tendulkar and Vinod Kambli/Getty Images

कांबली ने क्रिकेट जगत में अपने शॉट्स से जो जलवा बिखेरा था, वो आज भी फैन्स के ज़ेहन में ताज़ा है। लेकिन दुर्भाग्य से उनकी ज़िंदगी ने उन्हें ऐसे मोड़ पर ला खड़ा किया जहाँ उन्हें क्रिकेट के अपने पुराने दिनों की ही नहीं, मदद की भी दरकार पड़ी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version