Sunday, February 15

एबी डिविलियर्स के बाद यदि किसी खिलाड़ी को क्रिकेट के मैदान पर Mr 360 के नाम से जाना जाता है, तो वो सूर्यकुमार यादव हैं। मुंबई इंडियंस के इस धाकड़ खिलाड़ी ने इस साल अपनी प्रतिभा का बखूबी इस्तेमाल किया है। बीते शुक्रवार को गुजरात के खिलाफ खेले गए मुकाबले में SKY ने 49 गेंदों पर ताबड़तोड़ शतक जड़ा। इससे के मैचों में उन्होंने लगातार तीन अर्धशतक भी लगाए थे। लेकिन गुजरात टाइंटस के खिलाफ सूर्य कुमार का ये शतक उनके आईपीएल करियर का पहला शतक था। सूर्य कुमार का ये शतक आईपीएल के लिहाज से 10 साल और 134 मैचों के लंबे इंतजार के बाद आया। मुंबई इंडियंस की तरफ से गुजरात टाइटंस के खिलाफ ये सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर भी है।


सूर्य कुमार ने तोड़ा सचिन का ये रिकॉर्ड 

गुजरात टाइंटस के खिलाफ SKY की 49 गेदों में 103 रन की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत मुंबई की टीम ने गुजरात के खिलाफ 2018 रनों का विशाल लक्ष्य देकर मैच में एकतरफा जीत हासिल की। इस पारी के बाद सूर्य कुमार यादव मुंबई की तरफ से तीसरे सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजी भी बन गए। जिस कारण उन्होंने मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल, सचिन ने मुंबई इंडियंस के लिए साल 2011 के एक मैच में 100 रन बनाए थे और कल उनका ये रिकॉर्ड सूर्य कुमार यादव ने तोड़ दिया। सूर्य कुमार मुंबई के लिए सर्वाधिक स्कोर बनाने की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उनसे पहले सनथ जयसूर्या और कप्तान रोहित शर्मा हैं। सनथ जयसूर्या ने साल 2008 में सीएसके के खिलाफ 114 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे स्थान पर रहे रोहित शर्मा ने भी साल 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 109 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

इस साल शानदार फॉर्म में हैं SKY 

साल 2023 का आईपीएल सूर्य कुमार यादव के लिए शानदार साबित हो रहा है। इस साल उन्होंने कुल 12 मैच खेले हैं। इस दौरान उनका 190.83 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ कुल 479 रन बनाए हैं। इस साल उन्होंने कुल 52 चौके और 24 छक्के लगाए हैं।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version