Suryakumar Yadav: आईसीसी ने अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। वहीं जैसे ही इस शेड्यूल का ऐलान हुआ है तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली टीमों को लेकर बहुत बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। इस दौरान उन्होंने बताया है कि इस बार फाइनल मैच किन 2 टीमों के बीच खेला जाएगा।
भारत का ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा फाइनल मैच :-
इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत अगले साल 7 फरवरी से होने वाली है। वहीं इस मेगा टूर्नामेंट का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा। जबकि इस बार भारत और पाकिस्तान के अलावा यूएई, नीदरलैंड्स और नामीबिया की टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अगले साल 7 फरवरी को USA के खिलाफ मैच खेलकर अपने अभियान की शुरुआत करने वाली है।

इसके बाद आगामी 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच मैच खेला जाएगा। वहीं इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल के अनाउंसमेंट के कार्यक्रम में भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पहुंचे थे। तभी इस बीच सूर्या से फाइनल में जाने वाले टीमों के बारे में सवाल किया गया था। लेकिन इस पर उन्होंने जवाब दिया कि फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल पर बोले रोहित शर्मा :-

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने वाले पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा को इस बार ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। क्यूंकि इस कार्यक्रम में भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा भी पहुंचे थे। इसके बाद रोहित से भी यही सवाल पूछा गया की कौन सी दो टीमें पहुंचेंगी। इस सवाल पर रोहित ने जवाब देते हुए कहा कि कोई भी टीम फाइनल में पहुंचे। इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। वह केवल टीम इंडिया को ट्रॉफी उठाते देखना चाहते हैं।
भारत और पकिस्तान मैच पर बोले सूर्या :-
इसके अलावा भारतीय कप्तान सूर्याकुमार यादव ने भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर भी अपनी राय रखी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “हमारा ग्रुप अच्छा लग रहा है, जहां तक 15 फरवरी को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच की बात है तो हमने अभी हाल ही में एशिया कप 2025 में भी उनके साथ मैच खेला था।

उस समय सभी ने सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दिया था, बाकि सब चीजों पर नहीं। इस दौरान जैसा कि आप सभी ने देखा ही होगा। इस बार भी भारत-पाकिस्तान का मैच काफी बढ़िया होगा। क्यूंकि भारतीय खिलाड़ी हमेशा भारत-पाक मैच को लेकर उत्साहित रहते हैं।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







