Sunday, February 1

IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रलिया क्रिकेट टीम के बीच आज 29 अक्टूबर से 5 टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत हो रही है। लेकिन इस साल भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 फॉर्मेट के कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला कुछ खास नहीं चला है। लेकिन अगले साल की शुरुआत में ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट खेला जाने वाले है तो अब ऐसे में उनका जल्द ही फॉर्म में आना बहुत ही जरुरी है। तभी तो अब यह ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली टी20 सीरीज उनके लिए बहुत ही अहम हो जाती है। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव इस सीरीज के पहले मैच में ही एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ कर अपने नाम कर सकते हैं।

छक्के लगाने के मामले में अभी दूसरे नंबर पर हैं सूर्या :-

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

अभी भी टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम पर ही है। क्यूंकि उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में कुल 205 छक्के लगाए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव का नाम आता है। जिन्होंने 90 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 148 छक्के लगाए हैं।

इस टी20 सीरीज में सूर्या कर सकते हैं कमाल :-

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

तभी तो अब ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव 2 छक्के और लगा देते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए 150 छक्के लगाने वाले रोहित शर्मा के बाद दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। इस बीच हम यहां पर आपको बता देना चाहते हैं कि इस मौजूदा समय में सूर्या इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल के साथ संयुक्त रूप से छठे नंबर पर मौजूद हैं।

तीसरे नंबर पर आता हैं विराट कोहली का नाम :-

Virat Kohli
Virat Kohli

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर आते हैं। क्यूंकि उन्होंने भी टी20 इंटरनेशनल में कुल 124 छक्के लगाए हैं। उनके बाद 99 छक्कों के साथ केएल राहुल चौथे नंबर पर आते हैं। जबकि भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 96 छक्कों के साथ पांचवें नंबर पर आते हैं।

भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी :-

1. रोहित शर्मा – 205 छक्के

2. सूर्यकुमार यादव – 148 छक्के

3. विराट कोहली – 124 छक्के

4. केएल राहुल – 99 छक्के

5. हार्दिक पांड्या – 96 छक्के

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version