Suryakumar Yadav Names MS Dhoni As Dream Tennis Doubles Partner At Wimbledon 2025: विंबलडन 2025 में इस बार सिर्फ टेनिस ही नहीं, बल्कि क्रिकेट का भी तड़का देखने को मिल रहा है। कई मशहूर क्रिकेटर इस प्रतिष्ठित इवेंट में शामिल हो रहे हैं और अब इसी लिस्ट में भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम भी जुड़ गया है। अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ वहां पहुंचे सूर्यकुमार ने सेंटर कोर्ट की रौनक तो देखी ही, साथ ही एक मज़ेदार बयान देकर फैंस का दिल भी जीत लिया।
धोनी हैं सूर्या के ‘परफेक्ट डबल्स पार्टनर’
इवेंट के दौरान जब सूर्यकुमार से पूछा गया कि अगर उन्हें कभी टेनिस में डबल्स खेलना पड़े, तो उनका ड्रीम पार्टनर कौन होगा? इस सवाल पर उन्होंने जिस शख्स का नाम लिया, उससे हर कोई मुस्कुराए बिना नहीं रह पाया।
सूर्या ने कहा, “बिल्कुल एमएस धोनी। उसके पास स्पीड है, बहुत ज्यादा स्टैमिना है और दिमाग से बहुत मजबूत है। वैसे भी जब वो क्रिकेट नहीं खेल रहे होते हैं, तो मैंने कई बार देखा है कि वो टेनिस खेलते हैं।”
धोनी का नाम आते ही सोशल मीडिया पर भी इस बयान ने हलचल मचा दी। फैंस ने इस जोड़ी की कल्पना करते हुए तरह-तरह के मीम्स और रिएक्शन शेयर किए।
पहली बार विंबलडन पहुंचे सूर्या ने इसे बताया ‘मैजिकल एक्सपीरियंस’
क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी के लिए पहचाने जाने वाले सूर्यकुमार यादव के लिए ये विंबलडन दौरा बिल्कुल नया था। उन्होंने पहली बार इस टेनिस ग्रैंड स्लैम को लाइव देखा और इसे “जादुई अहसास” बताया।
उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा सुना था कि सेंटर कोर्ट का माहौल अलग होता है। मैं टीवी पर अक्सर टेनिस देखता हूं, लेकिन यहां आकर उसे महसूस करना एक अलग ही एहसास है।”
उनकी बॉडी लैंग्वेज और मुस्कान से साफ झलक रहा था कि वे इस अनुभव को पूरी तरह एन्जॉय कर रहे हैं।
टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं, लेकिन टी20 में मचाएंगे धमाल
इस वक्त भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है। लेकिन सूर्यकुमार यादव टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, उनके फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि वे जल्द ही टी20 इंटरनेशनल सीरीज में एक बार फिर मैदान पर लौटेंगे और अपनी दमदार बल्लेबाज़ी से रंग जमाएंगे।
सूर्या का विंबलडन विज़िट इस बात का सबूत है कि आज के खिलाड़ी सिर्फ खेल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दुनिया भर की संस्कृति, खेल और अनुभवों का हिस्सा बनने को भी तैयार हैं।
क्रिकेट और टेनिस से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







