Tuesday, February 17

Suryakumar Yadav’s Performance in the Last 20 T20I Innings: भारतीय बल्लेबाज और टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म को लेकर जूझ रहे हैं। वह 2024 से ही टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में काफी खराब फॉर्म में चल रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव ने अपने टी20 अन्तर्राष्ट्रीय करियर में अब तक चार शतक लगाए हैं और इनमें से उन्होंने दो शतक 2022 में और दो शतक 2023 में लगाए थे। लेकिन 2024 से वह एक भी शतक नहीं लगा सके हैं और उनके बल्ले से अर्धशतकीय पारियाँ भी काफी कम देखने को मिली हैं।

2024 से लेकर अब तक सूर्यकुमार यादव का टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन

Suryakumar Yadav's Performance in the Last 20 T20I Innings
Suryakumar Yadav’s Performance in the Last 20 T20I Innings

2024 की शुरुआत से लेकर 29 जनवरी 2025 तक सूर्यकुमार ने 21 मैचों की 20 पारियों में बल्लेबाजी की है। इन पारियों में उन्होंने 23.89 की औसत और 151.33 की स्ट्राइक रेट से 455 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक लगाए, लेकिन उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला।

सूर्यकुमार यादव 28 जनवरी 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए मुकाबले में 7 गेंदों पर 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। यह लगातार छठी पारी थी, जब वह बड़ा स्कोर नहीं बना सके। उनके हालिया प्रदर्शन ने उनकी फॉर्म पर सवालिया निशान भी खड़े कर दिए हैं, हालांकि उनका स्ट्राइक रेट अभी भी प्रभावशाली बना हुआ है।

Suryakumar Yadav's Performance in the Last 20 T20I Innings
Suryakumar Yadav’s Performance in the Last 20 T20I Innings

यहाँ हम सूर्यकुमार यादव की पिछली 20 टी20 अन्तर्राष्ट्रीय पारियों में प्रदर्शन पर एक नजर डालने जा रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव की पिछली 20 टी20 अन्तर्राष्ट्रीय पारियों में प्रदर्शन – Suryakumar Yadav’s Performance in the Last 20 T20I Innings

  • 14 (7) बनाम इंग्लैंड, राजकोट, 28 जनवरी 2025*
  • 12 (7) बनाम इंग्लैंड, चेन्नई, 25 जनवरी 2025
  • 0 (3) बनाम इंग्लैंड, ईडन गार्डन्स, 22 जनवरी 2025
  • 1 (4) बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, 13 नवंबर 2024
  • 4 (9) बनाम दक्षिण अफ्रीका, गक़ेबर्हा, 10 नवंबर 2024
  • 21 (17) बनाम दक्षिण अफ्रीका, डरबन, 8 नवंबर 2024
  • 75 (35) बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 12 अक्टूबर 2024
  • 8 (10) बनाम बांग्लादेश, दिल्ली, 9 अक्टूबर 2024
  • 29 (14) बनाम बांग्लादेश, ग्वालियर, 6 अक्टूबर 2024
  • 8 (9) बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले, 30 जुलाई 2024
  • 26 (12) बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले, 28 जुलाई 2024
  • 58 (26) बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले, 27 जुलाई 2024
  • 3 (4) बनाम दक्षिण अफ्रीका, ब्रिजटाउन, 29 जून 2024
  • 47 (36) बनाम इंग्लैंड, गयाना, 27 जून 2024
  • 31 (16) बनाम ऑस्ट्रेलिया, ग्रॉस आइलेट, 24 जून 2024
  • 6 (2) बनाम बांग्लादेश, नॉर्थ साउंड 22 जून 2024
  • 53 (28) बनाम अफगानिस्तान, ब्रिजटाउन 20 जून 2024
  • 50* (49) बनाम यूएसए, न्यूयॉर्क, 12 जून 2024
  • 7 (8) बनाम पाकिस्तान, न्यूयॉर्क, 9 जून 2024
  • 2 (9) बनाम आयरलैंड, न्यूयॉर्क, 5 जून 2024
Suryakumar Yadav's Performance in the Last 20 T20I Innings
Suryakumar Yadav’s Performance in the Last 20 T20I Innings

टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पिछली 20 पारियों में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। वह इस बीच चार अर्धशतक लगाने में सफल रहे, लेकिन बड़े शतक की कमी जरूर खली। उम्मीद है कि, वह आगे के मैचों में अपनी फॉर्म में सुधार करेंगे और एक धमाकेदार पारी के साथ वापसी करेंगे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version